फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A lawsuit will be filed if filing in the forest without permission.

बिना विभागीय अधिकारियों के अनुमति के जंगल में हुए दाखिल तो दर्ज होगा मुकदमा लॉक डाउन के बीच वन्यजीवों के शिकार के मद्देनजर विभागीय अधिकारियों ने उठाया कदम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
A lawsuit will be filed if filing in the forest without permission.
माय सिटी रिपोर्टर देहरादून कोरोना वायरस के चलते लागू लाकडाउन के बीच यदि किसी ने बिना अनुमति के वन क्षेत्रों में दाखिल होने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सीधे वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। जिले के विभिन्न इलाकों में वन्यजीवों के शिकार की घटनाओं को देखते हुए वन विभाग की ओर से यह कदम उठाया गया है ।इतना ही नहीं वन्यजीवों के शिकार को शिकारी व ग्रामीण जंगलों की और रुख ना करें इसके लिए विभागीय अधिकारियों की अगुवाई में गांव में मुनादी भी कराई जा रही है ।साथ ही वन क्षेत्राधिकारियों की अगुवाई में दो दर्जन से अधिक टीमें उन इलाकों में तैनात कर दी गई हैं जो शिकार के लिहाज से बेहद संवेदनशील हैं। प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान ने बताया कि ककोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन के बावजूद तमाम लोग वन्यजीवों का शिकार करने को लेकर जंगलों की ओर रुख कर रहे हैं । जो गंभीर बात है। राजधानी से सटे मोथरोवाला व बड़कोट क्षेत्र में आरोपी शिकारियों ने पैंगोलिन, पार्कोलिन और सांभर जैसे वनयजीवों का शिकार भी कर लिया। लेकिन अब ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। जो बिना किसी अनुमति के जंगलों की ओर रुख करेंगे टीम तो उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम एवं वन संरक्षण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शिकारी वन्यजीवों का शिकार ना कर सकें इसके लिए संवेदनशील इलाकों में वन क्षेत्र अधिकारियों की अगुवाई में टीमें तैनात कर दी गई हैं जो दिन-रात गश्त कर रही हैं ।शिकारियों पर नजर रखने के साथ ही वन्यजीवों पर भी नजर रखी जा रही है । सांभर, हिरण जैसे जानवर जो आबादी की ओर रुख कर हो रहे हैं उन्हें वन कर्मियों द्वारा जंगलों की ओर खदेड़ा जा रहा है ------------- पूर्व में पकड़े जा चुके शिकारियों पर भी पैनी नजर प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान ने बताया कि ऐसे शिकारियों पर भी पैनी नजर है जो पूर्व में वन्यजीवों के शिकार के मामले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं और वर्तमान में जमानत पर छूटे हैं । वन क्षेत्राधिकारियों को हिदायत दी गई है कि ऐसे शिकारियों की कड़ी निगरानी की जाए ताकि वन्यजीवों की जिंदगी को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed