फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   a lady torture her stepson 

हैवान बनी मां: गोद लिए बेटे के साथ किया ऐसा सलूक कि रूह कांप जाए

Sun, 02 Apr 2017 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर Updated Sun, 02 Apr 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
  a lady torture her stepson 

अपनी गोद भर जाने के बाद एक मां की ममता गोद लिए बच्चे के प्रति बदल गई। उसने सौतेले बच्चे को यातना देनी शुरू कर दी। यातनाएं भी ऐसी की रूह कांप जाए। जब इसकी भनक जन्म देने वाली मां को लगी तो उसका कलेजा मुंह को आ निकला। 

विज्ञापन


जन्म देने वाली मां जैसे तैसे बच्चे को वापस लेकर पहुंची और लक्सर कोतवाली पुलिस से गोदनामा रद्द करने की मांग की, लेकिन पुलिस ने मामला गाजियाबाद का बताते हुए कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


खानपुर ब्रह्मपुर निवासी नीतू पत्नी जितेंद्र शनिवार को अपने पति और बेटे यश के साथ लक्सर कोतवाली पहुंची। उनका कहना था कि 12 सितंबर 2010 को उसने अपने दो बेटों में से यश को ममेरी बहन (अर्चना पत्नी हरिकिशन निवासी लोनी गाजियाबाद) को गोद दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उस दौरान यश की उम्र लगभग डेढ़ साल की थी। इसके बाद नीतू की ममेरी बहन ने एक लड़की को जन्म दिया। आरोप है कि उसके बाद उसकी ममेरी बहन का यश के प्रति प्यार समाप्त हो गया है। उसकी ममेरी बहन बेटे यश को मानसिक और शारीरिक यातनाएं देनी शुरू कर दी। 

पुल‌िस ने र‌िपोर्ट ल‌िखने से क‌िया मना

  a lady torture her stepson 

नीतू के अनुसार शुक्रवार को किसी व्यक्ति ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि तुम्हारे बच्चे को अब मारापीटा जा रहा है। उसके बाद नीतू ने गाजियाबाद जाकर देखा कि यश को कई जगह से गरम चिमटे से दागा गया है। 

उसके बाद नीतू अपने पुत्र यश को लेकर किसी तरह गांव पहुंची। उसके बाद कोतवाली पहुंचकर गोदनामा समाप्त कराते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल नवीन चंद सेमवाल ने बताया कि मामला लोनी गाजियाबाद थाने से जुड़ा हुआ है। 

ऐसे में इस मामले में कार्रवाई गाजियाबाद पुलिस ही करेगी। वह शून्य एफआईआर दर्ज कर सकते हैं। उसके बाद पीड़ित परिजन मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed