फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A Grand Gift: Uttarakhand Set to Flourish with the 'Pride of the Hills'

बड़ी सौगात : प्राइड ऑफ हिल्स से संवरेगा उत्तराखंड

Sat, 28 Mar 2026 08:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
A Grand Gift: Uttarakhand Set to Flourish with the 'Pride of the Hills'
-केंद्र की स्पेशल असिस्टेंस योजना के तहत मिलेंगे 3460 करोड़
विज्ञापन

-राज्य को 765 करोड़ रुपये का अनटाइड फंड भी मिलेगा

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। प्राइड ऑफ हिल्स के लिए उत्तराखंड को नए वित्तीय वर्ष में 4225 करोड़ रुपये की सौगात मिलेगी। इस बार केंद्र सरकार ने पूंजीगत निवेश हेतु राज्यों को विशेष सहायता (एसएएससीआई) योजना की गाइडलाइंस में यह प्रावधान जोड़ा है।

सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस में उत्तराखंड को बड़ी आर्थिक राहत और विकास के लिए मजबूत प्रोत्साहन मिला है। इस बार गाइडलाइंस में प्राइड ऑफ हिल्स नाम से एक विशेष प्रावधान जोड़ा गया है। जिसके तहत पर्वतीय राज्यों को अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन


इस महत्वपूर्ण पहल के तहत उत्तराखंड को वित्तीय वर्ष 2026-27 में 3460 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन प्राप्त होगा, जो राज्य के बुनियादी ढांचे और समग्र विकास को नई गति देगा। राज्य को 765 करोड़ रुपये की अप्रतिबंधित निधि (अनटाइड फंड्स) के रूप में भी मिलेगी, जिससे राज्य सरकार अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार योजनाओं को लागू कर सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग से उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। राज्य तेजी से प्रगति की दिशा में अग्रसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed