फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A government for the people, at the doorstep of the people The BJP is working to make the campaign a success.

Dehradun News: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान को सफल बनाने में जुटी भाजपा

Tue, 16 Dec 2025 06:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 06:26 PM IST
विज्ञापन
A government for the people, at the doorstep of the people

The BJP is working to make the campaign a success.
-970 न्याय पंचायत शिविरों में जनसहभागिता के लिए विधायकों एवं दायित्वधारियों को सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। धामी सरकार के जन जन की सरकार, जन जन के द्वार अभियान को जनसहभागिता से सफल बनाने के लिए भाजपा संगठन मैदान में उतर रहा है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर सभी 970 न्याय पंचायत में होने वाले इन कार्यक्रमों को लेकर मंत्रियों, विधायकों, दायित्वधारियों एवं पार्टी पदाधिकारियों को समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस अभियान के प्रदेश समन्वयक एवं प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार ने बताया कि 17 दिसंबर से अगले 45 दिनों तक संचालित होने वाले प्रदेश सरकार के कार्यक्रमों में पार्टी सक्रिय भूमिका निभाएगी। संगठन की तरफ से निर्धारित समन्वयक सुनिश्चित करेंगे कि न्याय पंचायत स्तर पर होने वाले इस अभियान में अधिक से अधिक जनता की सहभागिता हो। पार्टी का प्रयास होगा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी आम लोगों तक पहुंचे।
विज्ञापन


सरकार में मंत्री, सांसद एवं सभी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के साथ, जनता की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने प्रदेश नेतृत्व की ओर से तय विधानसभावार समन्वयकों की जानकारी देते हुए बताया कि जिन क्षेत्रों में पार्टी के विधायक हैं, वहां वे समन्वय का कार्य देखेंगे। शेष क्षेत्रों में दायित्वधारी इस भूमिका का निर्वहन करेंगे, जिसमें बद्रीनाथ में विजय कपरवाण, प्रताप नगर में गीता रावत, चकराता में विनय रुहेला, ज्वालापुर में कैलाश पंत, लक्सर में शोभाराम प्रजापति, हरिद्वार ग्रामीण में डॉ. जयपाल चौहान, भगवानपुर में सुनील सैनी, झबरेड़ा में ओमप्रकाश जगदम्बग्नि, पिरान कलियर में देशराज कर्णवाल, खानपुर में सुरेंद्र मोगा, मंगलौर में श्यामवीर सैनी, पिथौरागढ़ धारचूला में गणेश भंडारी, द्वाराहाट में शिव सिंह बिष्ट, अल्मोड़ा में शंकर कोरंगा, लोहाघाट में श्याम नारायण पांडे, हल्द्वानी में बलराज पासी, जयपुर में सरदार मंजीत सिंह, बाजपुर में दीपक मेहरा, किच्छा में सुरेश भट्ट, नानकमत्ता में दिनेश आर्य, खटीमा में उत्तम दत्ता, यमुनोत्री में गीता राम गौड़, चंपावत में मुकेश मेहराणा प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed