फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A fresh study of reptiles in the Himalayan states

हिमालयी राज्यों में सरीसृपों का नए सिरे से हो रहा अध्ययन

Thu, 11 Mar 2021 12:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
A fresh study of reptiles in the Himalayan states
अरविंद सिंह। उत्तराखंड समेत देश के तमाम हिमालयी राज्यों मेें पाए जाने वाले सांप, छिपकली, कछुआ समेत तमाम सरीसृपों का नए सिरे से अध्ययन किया जा रहा। डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने भारतीय वन्यजीव संस्थान के वैज्ञानिकों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

भारतीय वन्यजीव संस्थान के वन्यजीव विज्ञानियों की टीमें सरीसृपों के अध्ययन में जुट गई हैं। यह टीमें ऐसे सरीसृपों का पता लगा रही हैं, जो पर्यावरण में आए बदलाव समेत कई अन्य कारणों के चलते विलुप्त हो गए। साथ ही ऐसे सरीसृपों का भी पता लगाया जा रहा है, जिनके बारे में अब तक वैज्ञानिकों को कोई जानकारी नही है। आंकड़ों पर नजर डालें तो देश में सरीसृपों की संख्या 600 के आसपास है। इन सरीसृपों में सांप, छिपकली, मगरमच्छ, घड़ियाल, कछुआ समेत कई अन्य सरीसृप शामिल हैं, लेकिन अब डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की ओर से नए सिरे से सरीसृपों का अध्ययन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

भारतीय वन्यजीव संस्थान के वरिष्ठ सरीसृप विज्ञानी डॉ. अभिजीत दास ने बताया कि अध्ययन के दौरान उन सरीसृपों के बारे में भी जानकारियां जुटाई जा रही हैं, जो या तो विलुप्त हो गए हैं या फिर विलुप्त होने की कगार पर हैं। साथ ही पर्यावरण परिवर्तन की वजह से सरीसृपों के रहन-सहन व उनके व्यवहार में आए बदलावों का भी अध्ययन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed