फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A fraudster swindled seven lakh rupees from a widow on the pretext of securing her a job

Dehradun News: नौकरी दिलाने के नाम पर विधवा से सात लाख ठगे

Sat, 04 Jul 2026 02:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
A fraudster swindled seven lakh rupees from a widow on the pretext of securing her a job
खुद को ऊर्जा भवन में कार्यरत बताकर जलासाज ने नौकरी दिलाने के नाम पर विधवा से सात लाख रुपये ठग लिए। कैंट पुलिस ने गोविंदगढ़, शांति विहार निवासी ज्योति कन्नौजिया की शिकायत पर दीपक जोशी के खिलाफ नौकरी दिलाने का झांसा देकर सात लाख रुपये ठगने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में बताया गया कि पीड़िता के पति का फरवरी 2022 में निधन हो गया था। इसके बाद वह अपने आठ वर्षीय बेटे के साथ मायके में रहकर रोजगार की तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसके भाई के मित्र और बचपन के परिचित ऋषि विहार सीमाद्वार निवासी दीपक जोशी ने स्वयं को ऊर्जा भवन में कार्यरत बताते हुए अपने प्रभाव से नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इसके एवज में उसने सात लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि उसने वर्ष 2023 के अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर माह में अपने गहने बेचकर तथा रिश्तेदारों और परिचितों से उधार लेकर अलग-अलग किश्तों में सात लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इसके बावजूद न तो नौकरी मिली और न ही रकम वापस की गई। जब पीड़िता ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने अगस्त और सितंबर 2025 में कोटक महिंद्रा बैंक के चार चेक दिए। इनमें दो-दो चेक तीन-तीन लाख रुपये के थे, लेकिन सभी चेक खाते में पर्याप्त धनराशि न होने के कारण बाउंस हो गए। इसके बाद आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा और कभी ऑनलाइन भुगतान तो कभी अन्य बहाने बनाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर में बताया गया कि जनवरी से आरोपी के दोनों मोबाइल नंबर और उससे जुड़ा गूगल-पे नंबर बंद है। पीड़िता कई बार उसके घर भी पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला। आरोपी के पिता ने उसके नैनीताल में होने की जानकारी दी। कैंट थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed