फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A flood of faith surged in Panjia

Dehradun News: पंजिया में उमड़ा आस्था का सैलाब

Wed, 04 Jun 2025 12:59 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 04 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
A flood of faith surged in Panjia
एक साथ पांच देवताओं की पालकियों के पंजिया गांव पहुंचने पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। देवताओं के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। क्षेत्रवासियों ने देवदर्शन कर सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मंगलवार को शिलगूर, बिजट व चूड़ेश्वर महाराज, भगवान परशुराम व माता रेेणुका की पालकी पंजिया गांव निवासी संतराम भट्ट व माया राम भट्ट के घर पर एक रात के प्रवास के लिए पहुंची। देव पालकियों का रास्ते में ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत किया। इसके अलावा पंजिया में पहले से भारी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने पालकियों का ढोल-नगाड़े व जयकारों के साथ स्वागत किया। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक था। वह बार-बार देवताओं के जयकारे लगा रहे थे। पंजिया गांव निवासी संतराम भट्ट ने बताया कि कई साल पहले उनके पिता दत्ताराम भट्ट ने घर की खुशहाली व संतान प्राप्ति के लिए खत विशाईल के डिमोऊ गांव में स्थित परशुराम मंदिर में जाकर प्रार्थना की थी। उन्होंने बताया कि मन्नतें पूरी होने पर उन्होंने पांचों देवी-देवताओं को अपने आवास पर एक रात के प्रवास के लिए आमंत्रित किया था। उधर एक साथ पांच देव पालकियों के गांव में आने से ग्रामीणों में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। ग्रामीण व आसपास के निवासी देवताओं के दर्शन करके प्रार्थना कर रहे हैं। इस दौरान पुजारी संतराम भट्ट, संतराम चौहान, रणवीर सिंह चौहान, सीताराम चौहान, अतर सिंह चौहान, भीम सिंह चौहान, टीकम सिंह चौहान, दीवान सिंह चौहान, मंदिर समिति पंजिया के अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed