फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A five-day Ramlila staging and cultural program was

Dehradun News: साहिया में शुरू हुआ रामलीला का मंचन

Tue, 07 Nov 2023 12:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
A five-day Ramlila staging and cultural program was
I- पहले दिन रावण तप और दशरथ दरबार का मंचन
विज्ञापन

I

I
I

I- समाज के नैतिक उत्थान के लिए रामलीला जरूरी : नीलमI

सनातन धर्म मंदिर परिसर में न्यू एकता रामलीला एवं सांस्कृतिक समिति साहिया की ओर पांच दिवसीय रामलीला मंचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पहले रावण तप और दशरथ दरबार का मंचन किया। रामलीला का मंचन देखने के लिए दूर-दूर से ग्रामीण साहिया पहुंच रहे। लोगों में मंचन को लेकर उत्साह बना हुआ है।

पांच दिवसीय रामलीला का शुभारंभ ग्राम पंचायत नेवी की ग्राम प्रधान नीलम संवई ने किया। रामलीला का मंचन गणेश वंदना और कैलाश पर विराजमान शिव पार्वती के दृश्य से हुआ। तप के बल पर रावण ने मन चाहा वर मांगा तो कुंभकरण ने निंद्रा व विभीषण ने राम भक्ति का वरदान प्राप्त किया। दशरथ दरबार का मंचन हुआ।
विज्ञापन




रामलीला में हास्य कलाकार सुल्तान नाथ राजगुरु ने लोगों को खूब हंसाया। ग्राम प्रधान ने कहा कि समाज के नैतिक उत्थान के लिए रामलीला का मंचन जरूरी है। उन्होंने लोगों से रामलीला के मंचन के मूल ज्ञान को प्राप्त करने की अपील की। कहा कि भाईचारे के बिगड़ते संबंधों को दोबारा स्थापित करने के लिए राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न जैसे भाइयों के प्रेम से सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने रामलीला के सुंदर मंचन के लिए समिति का आभार भी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर न्यू एकता रामलीला एवं सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष एसएस बिष्ट, उपाध्यक्ष इंदर सिंह, सुभाष भाटी, निर्देशक स्वराज वर्मा, शांति प्रसाद, शेर सिंह भाटी, राजेश राठौर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed