{"_id":"65fcae2acabe9bec270fa494","slug":"a-fine-of-rs-10000-will-be-imposed-on-those-who-sell-and-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-376266-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नशा बेचने और करने वाले पर लगेगा 10 हजार का अर्थदंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नशा बेचने और करने वाले पर लगेगा 10 हजार का अर्थदंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खत विशलाड़ के थणता, जोगगों, सेंजाड़, सणऊ, टावरा गांव की क्वांसी बाजार में सभी गांव स्याणा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बढ़ रहे नशे के प्रचलन को लेकर चिंता प्रकट की। बैठक में युवाओं को नशे से बचाने के लिए कठोर नियम बनाए गए। निर्णय लिया गया कि नशा बेचने और करने वाले पर 10 हजार रुपये का दंड लगेगा।
व्यापार मंडल अध्यक्ष सूर्यपाल चौहान ने कहा कि क्वांसी बाजार में किसी भी होटल, यात्रिक विश्राम गृह, रेस्टोरेंट, दुकान या घर पर जुआ खेलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं कच्ची, पक्की शराब, बीयर, पेपर, भांग, गांजा, स्मैक की बिक्री, खरीद और सेवन को प्रतिबंधित किया गया। उन्होंने बताया कि उल्लंघन करने वाले पर 10 हजार रुपये का दंड लगाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन को सूचित किया जाएगा।
दुकानों, होटलों, रेस्टोरेंट और घरों के कूड़े को सार्वजनिक स्थानों पर फेंके जाने पर भी रोक लगाई गई है। बताया कि लोगों को कूड़ा निस्तारण स्वयं से करना होगा। इस मौके पर थणता गांव के स्याणा श्रीचंद शर्मा, जोगियों गांव के स्याणा भजन सिंह, अंकित चौहान, रमेश नेगी, मुन्ना राम, उदय सिंह, बलवीर सिंह, कुंवर सिंह, रणवीर सिंह, टीकम सिंह आदि उपस्थित रहे।