फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A doctor examining 400 passengers in Kedarnath,Health services are proving to be insufficient in chardham yatra

चारधाम यात्रा : केदारनाथ में 400 यात्रियों की जांच कर रहा एक डॉक्टर, नाकाफी साबित हो रही हैं स्वास्थ्य सेवाएं

Thu, 12 May 2022 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 12 May 2022 06:27 AM IST
सार

भारी भीड़ के चलते यहां स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दबाव बढ़ रहा है। पैदल मार्ग पर भी प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 14 मेडिकल रिलीफ पोस्ट (एमआरपी) स्थापित की गई हैं। साथ ही धाम में चल रहे अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
A doctor examining 400 passengers in Kedarnath,Health services are proving to be insufficient in chardham yatra
केदारनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ में एक डॉक्टर एक दिन में चार सौ से अधिक यात्रियों के जांच कर रहा है। भारी भीड़ के चलते यहां स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दबाव बढ़ रहा है। पैदल मार्ग पर भी प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 14 मेडिकल रिलीफ पोस्ट (एमआरपी) स्थापित की गई हैं। साथ ही धाम में चल रहे अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य विभाग के अलावा विवेकानंद ट्रस्ट और सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस भी यात्रियों को चिकित्सा सेवा मुहैया करा रहे हैं। यहां आठ चिकित्सक तैनात किए गए हैं, जिनमें फिजीशियन व अन्य विशेषज्ञ शामिल हैं। 
विज्ञापन


धाम में प्रतिदिन बढ़ रही यात्रियों के आंकड़े के सामने डॉक्टरों की संख्या कम साबित हो रही है। स्थिति यह है कि एक डॉक्टर को  प्रतिदिन 400 से 500 मरीज देखने पड़ रहे हैं। इनमें पैरों में दर्द, सिरदर्द, चक्कर आना, बेहोशी के मामले सबसे अधिक हैं। साथ ही 10 से 15 मामले इमरजेंसी के हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धाम में मौजूद सिक्स सिग्मा के सीईओ डा. प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि ओपीडी का दबाव बढ़ रहा है। इधर, गौरीकुंड-रुद्रप्रयाग पैदल मार्ग पर संचालित 12 ओपीडी में भी काफी संख्या में यात्री स्वास्थ्य की जांच करा रहे हैं। 


सीएमओ डा. बीके शुक्ला ने बताया कि पिछले पांच दिनों से प्रतिदिन 20 हजार से अधिक यात्री सोनप्रयाग से केदारनाथ पहुंच रहे हैं। हर एमआरपी में 250 से 350 ओपीडी हो रही हैं। दर्द और सांस लेने में दिक्कत के मामले अधिक आ रहे हैं। एक माह के लिए सभी एमआरपी में दवाएं, ऑक्सीजन सिलिंडर व अन्य जरूरी उपकरण भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed