{"_id":"65baac519e931e18b6055955","slug":"a-dispute-broke-out-during-the-renovation-work-of-arya-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-340153-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आर्य समाज मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य को लेकर हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आर्य समाज मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य को लेकर हुआ विवाद
विज्ञापन
I- आर्य उप प्रतिनिधिसभा ने लगाया मारपीट का आरोप
I
I- विवाद के चलते नहीं शुरू हो सका कार्यI
आर्य समाज मंदिर डाकपत्थर के जीर्णोद्धार कार्य के दौरान विवाद हो गया। आर्य उप प्रतिनिधिसभा देहरादून के पदाधिकारियों और प्रशासक का आरोप है कि कुछ लोगों ने निर्माण कार्य शुरू नहीं होने दिया। पदाधिकारियों के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की गई। पदाधिकारियों ने कोतवाली में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांंग की है।
आर्य समाज मंदिर के प्रशासक अरविंद शर्मा ने बताया कि बुधवार को प्रतिनिधिसभा के पदाधिकारी आर्य समाज मंदिर पहुंचे और उन्होंने यज्ञ किया। इसके बाद भवन निर्माण समिति की बैठककर ठेकेदार को कार्य समझाने लगे। आरोप लगाया कि इस दौरान वहां आर्य समाज से निष्कासित 15-20 लोग आ गए। उन्होंने पदाधिकारियों के साथ गाली-गलौज और धक्का मुक्की शुरू कर दी। इन लोगों ने निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने दिया। कहा कि अनियमितताओं के चलते इन लोगों को पूर्व में आर्य समाज की कार्यकारिणी से निष्कासित किया जा चुका है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है।