{"_id":"67b24325cb70459fda0f2a59","slug":"a-deer-fell-into-shakti-canal-and-was-rescued-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-118744-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: शक्ति नहर में गिरा हिरन, रेस्क्यू किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: शक्ति नहर में गिरा हिरन, रेस्क्यू किया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरबर्टपुर। कुल्हाल-मटकमाजरी क्षेत्र में जंगल से भटककर आया एक हिरन शक्ति नहर में गिर गया। हिरन के शक्ति नहर में गिरने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। उधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद हिरन को रेस्क्यू किया। हिरन को जंगल में छोड़ दिया गया है।
कालसी वन प्रभाग की तिमली रेंज के जंगल से भटककर निर्माणाधीन शिमला बायपास फोरलेन मार्ग को पार करते हुए एक हिरन शक्ति नहर में जा गिरा।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस व वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे कुल्हाल चौकी प्रभारी विकसित पंवार व रेंजर मुकेश कुमार अपनी टीम के साथ हिरन को नहर से सफलता पूर्वक रेस्क्यू किया। रेंजर मुकेश कुमार ने बताया कि हिरन को सुरक्षित तरीके से तिमली रेंज की मटकमाजरी बीट में छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि नहर में गिरने के दौरान हिरन को किसी प्रकार की चोट नहीं आई थी। वह पूरी तरह सुरक्षित है।