Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A case will be filed against the father who sold the child

Dehradun News: बच्चा बेचने वाले पिता के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा

Thu, 16 Jan 2025 12:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
A case will be filed against the father who sold the child
I
विज्ञापन

IIबेचे गए बच्चे को पुलिस ने बिजनौर से लाकर बाल कल्याण समिति को किया सुपुर्द
I

I
I
Iरिश्ते की बहन के बच्चों को अगवा करने वाले आरोपी राकेश के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया जाएगा। राकेश ने बहन के बच्चे को बेचने से पहले अपने दो बच्चों को भी बेचा था। इनमें से एक बच्चे को बिजनौर से लाकर बाल कल्याण समिति को सुपुर्द किया गया है। दूसरे बच्चे को बनारस से लाने का प्रयास जारी है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस मामले में राकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
I
I
I
Iगौरतलब है कि कैंट कोतवाली क्षेत्र के यमुना कॉलोनी से दो साल के बच्चे को अगवा कर दो लाख में बेचने के मामले में पुलिस ने गत सोमवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बच्चे को मां के हवाले किया गया था। जांच में पता चला था कि गिरोह में शामिल आरोपी राकेश करीब एक साल पहले अपने एक बेटे को बिजनौर में और दूसरे को बनारस में बेचा था। बिजनौर में बेचे गए बच्चे को देहरादून बाल कल्याण समिति के हवाले कर दिया गया है। मामले में जांच पड़ताल जारी है। बता दें कि दो जनवरी को रीना निवासी यमुना कॉलोनी ने कैंट कोतवाली पुलिस को शिकायत दी थी। बताया था कि उनके दो बेटे आकाश (5 वर्ष) और विकास (2 वर्ष) का अपहरण किया गया है। दो जनवरी की शाम आरोपी राकेश, शिकायतकर्ता रीना के बड़े बेटे आकाश को यमुना कालोनी के गेट पर छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन

I
I
I
Iआरोपी राकेश आर्डिनेंस फैक्टरी में माली और सफाई का काम करता था। एक अन्य व्यक्ति राहुल भी इस अपराध में शामिल था। राहुल की बेटी तानिया की भी संलिप्तता मिली थी। कटाई अमरोहा में दबिश देते राकेश और तानिया को गिरफ्तार किया गया। पता चला था कि बच्चे को धामपुर में प्रियंका और सैंटी नाम के व्यक्ति को दो लाख में बेचा गया था। प्रियंका और सैंटी की गिरफ्तारी की गई थी। मुख्य आरोपी राहुल अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed