फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A case of recovery of cedar sleepers in large numbers from

Dehradun News: कनासर रेंज में सरकारी विद्यालय से देवदार के 61 स्लीपर बरामद

Mon, 07 Aug 2023 12:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
A case of recovery of cedar sleepers in large numbers from
विज्ञापन




रेंजर कृष्ण सिंह भंडारी के नेतृत्व में पहुंची थी टीम, कई पहलुओं पर जांच कर रहे अधिकारी

स्लीपरों पर लगे हैं माफी की लकड़ी से संबंधित निशान



चकराता वन प्रभाग की कनासर रेंज के ग्राम रजाणु के एक स्कूल भवन से भारी संख्या में देवदार के स्लीपर बरामद होने का मामला सामने आया है। यह बरामदगी ऐसे समय में हुई है जबकि बड़े पैमाने पर रेंज के जंगल से बेशकीमती लकड़ी काटकर चोरी कर लिए जाने के मामले में वन विभाग जांच कर रहा है।



रविवार को वन विभाग को सूचना मिली कि रजाणु गावं के राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के भवन में भारी संख्या में देवदार की लकड़ी से बने स्लीपर छिपाकर रखे गए हैं। सूचना मिलते ही रेंजर कृष्ण सिंह भंडारी के नेतृत्व में टीम वहां पहुंची। स्कूल भवन से देवदार के 61 नग बरामद किए गए।
विज्ञापन


यह बरामदगी ऐसे समय में हुई जबकि कनासर रेंज में अवैध पातन किए जाने की जांच वन मंत्री के आदेश के तहत जारी है। हाल ही में एक रेंजर को कार्यालय अटैच करने के साथ एक वन दरोगा व एक वन रक्षक को निलंबित भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




चकराता के सहायक वन संरक्षक मुकुल कुमार ने सरकारी विद्यालय से 61 नग देवदार के स्लीपर बरामद करने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि स्लीपरों पर माफी की लकड़ी से संबंधित घन (निशान) लगे हुए हैं। मामले की जांच कराई जा रही है। इसके अलावा सरकारी विद्यालय के भवन में स्लीपरों को क्यों रखा गया इसकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed