फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A case has been registered against the doctor for

Dehradun News: महिला मरीज से छेड़खानी के आरोपी डॉक्टर पर मुकदमा

Wed, 04 Sep 2024 04:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
A case has been registered against the doctor for
Iपटेलनगर थाने के कारगी क्षेत्र स्थित क्लीनिक में हुई थी घटनाI
विज्ञापन




महिला मरीज के साथ छेड़खानी करने के आरोप में डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में स्थानीय लोगों ने क्लीनिक के बाहर हंगामा भी किया था। देर रात पुलिस को तहरीर दी गई, जिसमें प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।



घटना पटेलनगर थाने के कारगी क्षेत्र स्थित एक क्लीनिक में सोमवार रात हुई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि उन्हें सोमवार शाम से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसके इलाज के लिए वह करीब साढ़े आठ बजे डॉ. अहमद के क्लीनिक में गईं। वहां डॉ. अहमद ने इशारे से नर्स को बाहर भेज दिया। इसके बाद वह जांच के बहाने उनके साथ छेड़खानी करने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो डॉक्टर ने धमकी दी। आरोप है कि डॉक्टर ने अपनी पहुंच ऊपर तक होने की बात कही।
विज्ञापन




महिला के शोर मचाने पर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने क्लीनिक पर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामे को शांत कराया और दोनों पक्षों को थाने ले आई। एसएचओ पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि महिला के आरोपों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed