फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A case has been filed against the crazy lover and his three companions

Dehradun News: सिरफिरे आशिक और उसके तीन साथियों पर मुकदमा दर्ज

Tue, 20 May 2025 01:26 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 20 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
A case has been filed against the crazy lover and his three companions
सेलाकुई थाना क्षेत्र के एक कॉलेज में अध्ययनरत छात्रा के कमरे में जबरन घुसने और उसे जान से मारने की धमकी देने पर मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के युवक और उसके तीन साथियों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक तरफा प्यार में युवक छात्रा को काफी समय से परेशान कर रहा है। युवक पर मध्यप्रदेश और सेलाकुई में पहले से दो मुकदमा दर्ज है। पुलिस को दी तहरीर में छात्रा ने बताया कि वह सेलाकुई स्थित एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। वह वर्ष 2023 में कॉलेज में पढ़ने के लिए आई थीं। तब से मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के ईमलीखेड़ा कालापीपल निवासी मयंक परमार उनका पीछा कर परेशान कर रहा है। बताया कि विरोध करने पर उसने गाली गलौज करना और धमकी देना शुरू कर दिया था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में उन्होंने थाना सेलाकुई में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। न्यायालय में मुकदमे में गवाही चल रही है। बताया कि करीब एक सप्ताह पहले उसने स्थानीय व्यक्ति प्रशांत से उनके विषय में पूछा था। प्रशांत ने उन्हें बताया कि मयंक उनको मारने के लिए आया था। बताया कि प्रशांत के समझाने पर वह उससे बात करने गई। मयंक उनकी फोटो से छेड़खानी कर अश्लील फोटो बना कर उन्हें ब्लैकमेल करने लगा। फोन कॉल कर गाली गलौज किया और जान से मारने की धमकी दी। बताया कि एक दूसरे कॉलेज के छात्र और मयंक के दोस्त विशाल सिंह, अंकित कुमार व अमितोझ की मदद से उसने उनके रूम का पता किया। उनके कमरे में घुसकर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने मौके से भागकर और छिपकर अपनी जान बचाई। बताया कि चारों ने उनके दोस्तों पर हमला किया। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि चारों के खिलाफ अवैध रूप से घर में घुसने, गाली गलौज और आपराधिक धमकी संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed