चार पन्नों के सुसाइड नोट में लिखी अपने प्यार की दास्तां, फिर जहर खाकर दे दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका की शादी कहीं और हो जाने से क्षुब्ध पौड़ी के श्रीकोटखाल निवासी एक युवक ने कोटद्वार के एक होटल में जहर खाकर जान दे दी। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
कमरे से शराब के दो खाली पव्वे और पास में पड़ी जहर की खाली शीशी और चार पन्ने का सुसाइड नोट बरामद किया गया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं उससे बहुत प्यार करता था, लेकिन उसकी शादी कहीं और हो गई। मैं उसके बिना नहीं जी सकता। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे उन्हें सूचना मिली कि स्टेशन रोड स्थित एक होटल के कमरे में युवक मृत पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचकर देखा कि युवक का शव जमीन पर पड़ा हुआ था और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। कमरे की टेबल पर अंग्रेजी शराब के दो खाली पव्वे और एक खाली जहर की शीशी पड़ी हुई थी।
कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को बेड के ऊपर से चार पन्ने का एक सुसाइड नोट मिला। इसमें किसी लड़की से प्यार का जिक्र किया गया है, जिसकी शादी कहीं और होने जाने से उसने मौत को गले लगाने की बात कही है। पुलिस को उसके बैग से एक आधार कार्ड भी बरामद हुआ।
इसके आधार पर मृतक की पहचान पौड़ी के ग्राम श्रीकोटखाल निवासी सुरेंद्र कुमार (25) पुत्र विद्या प्रकाश गौली के रूप में की गई है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
कोतवाल ने बताया कि सुसाइड नोट और हालात देखकर प्रथम दृष्टया यह मामला खुदकुशी का ही लग रहा है। सुरेंद्र ने बुधवार दोपहर होटल का कमरा लिया था। उसके कमरे के आसपास के दूसरे कमरों में ठहरे लोगों से भी पूछताछ की गई। शव की स्थिति को देखकर लग रहा है कि बुधवार रात करीब आठ से नौ बजे के बीच में ही उसकी मौत हो गई।