{"_id":"6a71061256dfd597c9097d7c","slug":"a-bad-conversation-with-pinky-told-the-police-the-address-of-the-teenager-dehradun-news-c-5-1-drn1088-1034080-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पिंकी से बिगड़ी बात ने बताया पुलिस को किशोरी का पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पिंकी से बिगड़ी बात ने बताया पुलिस को किशोरी का पता
विज्ञापन
किशोरी के अपहरण के मामले को पुलिस शुरुआत में असल मानते हुए जांच कर रही थी। किशोरी की तलाश में टीमों का गठन किया गया और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई लेकिन दो दिन बाद खुद किशोरी के मां के फोन ने ही चुपके से सारे राज उगल दिए। वह लगातार पिंकी मलिक से बात कर रही थी। कुछ ही दिनों में 70 से ज्यादा कॉल दोनों के बीच हुईं। पता चला कि किशोरी की मां पिंकी से पैसों के संबंध में झगड़ा कर रही थी। जैसे ही पुलिस की जांच पिंकी तक पहुंची तो किशोरी का पता भी चल गया। यहीं से फिर एक के बाद एक गिरफ्तारियों का दौर शुरू हो गया।
दरअसल, पिंकी और किशोरी की मां के बीच पैसों को लेकर झगड़ा न होता तो किशोरी का कभी पता नहीं चल पाता। किशोरी को बड़ी ही सफाई के साथ मुजफ्फरनगर में बेच दिया गया था। यही नहीं जब पुलिस उस तक पहुंची तो यह भी खुलासा हुआ कि मनीष और पिंकी का अवैध विवाह भी कराया जा चुका है। पुलिस को जांच में यह भी पता चला कि पिंकी और किशोरी की मां के बीच बातचीत नई नहीं बल्कि काफी पुरानी थी। आसपास के सभी लोगों को पता था कि पिंकी उसकी सहेली है। शुरुआत में कुछ लोगों ने भी पुलिस को यह बात बताई कि किशोरी की मां की एक सहेली है जिससे वह इन दिनों लगातार बात कर रही है।
किशोरी की मां एक फरियादी के तौर पर पुलिस के पास पहुंची थी। सभी को लगा था कि वह सच बोल रही है। पुलिस ने शुरुआत में इस बात की जांच के लिए किशोरी की मां का फोन चेक किया था कि कहीं किशोरी इस फोन से तो कहीं बात नहीं करती थी। हालांकि, जब फोन की कॉल हिस्ट्री देखी गई तो पुलिस भी हैरान हो गई। केंद्र में आई पिंकी और उससे सख्ती से जब पूछताछ हुई तो उसने सारे राज पुलिस के आगे खोल दिए।