{"_id":"11-68070","slug":"Dehradun-68070-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"...ताकि महंगा न पड़े सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...ताकि महंगा न पड़े सोना
प्रवेश कुमारी
Updated Fri, 09 Aug 2013 03:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोने के भाव में उतार-चढ़ाव के ट्रेंड से ग्राहक घबरा गए हैं। सोने के भाव में हर रोज तकरीबन 250-500 रुपये का अप-डाउन देखने को मिल रहा है। शादी के सीजन में सोने के रेट चढ़े न मिलें, इस आशंका में ग्राहकों ने मानसून में ही बुकिंग करानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अभी बुकिंग कराने से सहूलियत यह होगी कि शादी के वक्त जेवरात बुकिंग रेट पर मिल जाएंगे। ज्यादातर खरीदार पांच से दस तोला यानी 50 से 100 ग्राम तक वाल्यूम वाले हैं। एक औसत ग्राहक डेढ़ से तीन लाख रुपये तक के सोने की बुकिंग करा रहा है।
विज्ञापन
अभी से बुकिंग
हमारे बेटे अनुज की शादी दिसंबर में होनी है। जानकार बता रहे हैं कि सीजन में सोने का भाव चढ़ सकता है। आज जेवराती सोना 27 हजार प्रति 10 ग्राम के आसपास है। अगर वह 30 हजार के आसपास पहुंच गया तो निश्चित रूप से महंगा पड़ेगा। इसलिए अभी से बुकिंग करा दी है।
विज्ञापन
- किशन राज, पूर्वी पटेलनगर
कारोबारियों को राहत
मानसून सीजन अमूमन स्लो रहता है। ऐसे में आने वाले शादी, समारोहों के सीजन के मद्देनजर होने वाली बुकिंग से कारोबारियों को कुछ राहत है। कुछ ने तो मानसून सीजन में ही गहने गढ़वाकर रख लिए हैं, ताकि सीजन के वक्त दिक्कत न हो।
-गौरव रस्तोगी, देहरादून सराफा मंडल
खबर पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें