फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   high tension line breaks

हाईटेंशन लाइन टूटी, एक घंटे तक दौड़ा करंट

Sat, 03 Aug 2013 08:26 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Sat, 03 Aug 2013 08:26 AM IST
विज्ञापन
high tension line breaks

तरली कंडोली में शुक्रवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। शाम साढ़े पांच बजे अचानक हाईटेंशन लाइन एक व्यक्ति के घर पर टूटकर गिर गई। लगभग एक घंटे तक करंट दौड़ता रहा।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना ऊर्जा निगम ग्रामीण क्षेत्र के कर्मचारियों और अधिकारियों को दी लेकिन किसी स्तर पर सुनवाई नहीं की गई। बाद में नगरीय विद्युत वितरण मंडल उत्तर के अधिशासी अभियंता एनएस बिष्ट की सूचना पर बिजली कर्मियों ने लाइन को बंद किया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों में आक्रोश
बिजली विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश बना है। लोगों का कहना है कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही से किसी की जान भी जा सकती थी। स्थानीय निवासी जगत सिंह ने बताया कि तीन घरों पर तार टूटकर गिर गया था। उधर, सीमाद्वार के पास गढ़वाल कालोनी में लगभग तीन घंटे से अधिक समय तक तकनीकी फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही, इसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर पर राय देने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed