{"_id":"664000f3c62a45ee440d22b4","slug":"98-thousand-rupees-were-cheated-on-the-pretext-of-getting-a-doctors-appointment-in-dehradun-dehradun-news-c-5-1-drn1013-411108-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: देहरादून में डॉक्टर का अपॉइंटमेंट दिलाने का झांसे दे ठगे 98 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: देहरादून में डॉक्टर का अपॉइंटमेंट दिलाने का झांसे दे ठगे 98 हजार रुपये
विज्ञापन
हिमालयन अस्पताल में एक डॉक्टर का अपॉइंटमेंट दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक महिला से 98 हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने खाते से तो एक लाख 98 हजार रुपये निकाले थे, लेकिन 1930 पर शिकायत के बाद एक लाख रुपये वापस आ गए। लेकिन, 98 हजार रुपये वापस नहीं आए।
सारिका सकलानी निवासी पनास वैली सहस्रधारा रोड ने पुलिस को शिकायत की है। उन्होंने गत दो फरवरी को हिमालयन अस्पताल के डॉक्टर दीपक गोयल का अपॉइंटमेंट लेने के लिए गूगल पर सर्च किया था। वहां से उन्हें एक नंबर मिला। नंबर पर कॉल किया तो उसने एक लिंक भेजा। इस लिंक पर क्लिक करते ही 10 रुपये का फॉर्म भरा गया तो उनके खाते से यह 10 रुपये कट गए। इसके कुछ देर बाद ही खाते से 1.98 लाख रुपये कट गए। उन्हें जब पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है तो उन्होंने साइबर वित्तीय हेल्पलाइन 1930 पर कॉल किया। सारा विवरण बताने के बाद उनके खाते में एक लाख रुपये वापस आ गए। लेकिन, 98 हजार रुपये नहीं आए। एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि साइबर थाने की जांच के बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।