फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   97 year old woman given possession of land after 25 years

Dehradun News: 25 साल बाद 97 वर्षीय वृद्धा को दिलाया जमीन पर कब्जा

Thu, 20 Feb 2025 12:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
97 year old woman given possession of land after 25 years
Iरायपुर क्षेत्र में 97 वर्षीय बुजुर्ग महिला व उनकी 80 वर्षीय पुत्री को अपनी जमीन पर 25 साल बाद डीएम ने कब्जा दिलाया। जमीन पर अवैध गैस गोदाम संचालित कर कब्जा कर लिया गया था।I
विज्ञापन

Iपिछले 25 सालों से पीड़ित महिलाएं दर-दर की ठोकरें खा चुकी थीं। जनता दरबार में मामला सामने आने के बाद डीएम ने जिला प्रशासन की टीम को मौके पर भेज गैस गोदाम सील कराया था। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर प्रशासन ने महिला को भूमि पर कब्जा दिला दिया। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने शारीरिक रूप से अक्षम 97 वर्षीय बुजुर्ग महिला लीला देवी, उनकी 80 वर्षीय पुत्री नीना गुरुंग को न्याय दिलाया। अपनी संपत्ति की चाबी पकड़ते हुए महिला ने प्रशासनिक टीम को धन्यवाद दिया।I
विज्ञापन

Iदरअसल, महिला ने शिकायती पत्र के माध्यम से बताया था कि रांझावाला रायपुर में उनकी 12 हजार वर्ग फीट भूमि पर भूमाफिया की नजर है। इस पर अवैध कब्जा कर गैस एजेंसी का संचालन किया जा रहा है। उनके पति ने वर्ष 1988 में 10 वर्ष की लीज पर गैस गोदाम संचालित करने के लिए जमीन दी थी। लीज समाप्त होने के बाद भी वर्ष 2000 से उन्हें किराया नहीं मिल रहा है। अभिलेखों में हेरफेर कर भूमि अपने नाम कर ली गई है। प्रकरण की गंभीरता को देखकर डीएम ने जांच के निर्देश दिए थे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed