फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   93 thousand cheated in the name of making credit card by posing as a bank employee

Dehradun News: बैंककर्मी बन क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर ठगे 93 हजार

Fri, 28 Jun 2024 04:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
93 thousand cheated in the name of making credit card by posing as a bank employee
सहसपुर थाना क्षेत्र में क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम युवक से 93 हजार की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साइबर थाने में दी शिकायत में धर्मावाला के बद्रीपुर निवासी अवनीश कुमार ने बताया कि उनका इंडियन ओवरसीज बैंक में खाता है। बताया कि 12 जून को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप नंबर से एक व्यक्ति का कॉल आया। उसने बताया कि वह इंडियन ओवरसीज बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग से बोल रहा है। बताया कि क्रेडिट कार्ड की सुविधा प्रदान करने के लिए बैंक ने उन्हें कॉल किया है। बताया कि बैंक के वरिष्ठ अधिकारी उनसे फोन पर बात करेंगे। उसके बाद एक दूसरी कॉल आई, जिसमें व्यक्ति ने स्वयं को बैंक का वरिष्ठ अधिकारी बताया। उसने क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए प्रकिया बताई। इस दौरान खाते से तीन बार ऑनलाइन करीब 93 हजार रुपये निकल गए। थाना प्रभारी सहसपुर मुकेश त्यागी ने बताया, आईटी एक्ट और धोखाधड़ी संबंधी धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed