{"_id":"5ce1b431bdec22070871439b","slug":"91558295601-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेदों के रास्ते पर चलकर ही विश्व शांति संभव : मुंजाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेदों के रास्ते पर चलकर ही विश्व शांति संभव : मुंजाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
स्वामी दीक्षानंद का 16वां स्मृति दिवस तपोवन आश्रम के सभागार रविवार को विधि-विधान से संपन्न हुआ। समारोह में हरियाणा से पधारे एमडी हीरो ग्रुप के अध्यक्ष योगेश मुंजाल ने कहा कि स्वामी दीक्षानंद वेदों के प्रकांड विद्वान थे। उन्होंने बड़ी सरलता से वेदों के संदेश आम जन तक पहुंचाए। उन्होंने कहा की वेदों के रास्ते पर चलकर ही विश्व में शांति हो सकती है ।
इस अवसर पर केंद्रीय आर्य युवक परिषद दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि युवा पीढ़ी पर ही देश का भविष्य निर्भर करता है। हमें नई पीढ़ी को धार्मिक, माता-पिता की आज्ञाकारी और देश भक्त बनाने की दिशा में कार्य करना है। युवा बचेंगे तो देश बचेगा। इस मौके पर स्वामी चितेश्वरानंद, आचार्य आशीष, आचार्य उमेश कुलश्रेष्ठ, आचार्य अन्नपूर्णा, आचार्य धनंजय, राष्ट्रीय कवि सारस्वत मोहन मनीषी, गायक मीनाक्षी पंवार, सत्यपाल पथिक ने अपने विचार रखे और वेदों की शिक्षा पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सुनीता बुद्धिराजा, रमेश चंद स्नेही, शैलेश मुनि, राकेश भटनागर, शत्रुघ्न मौर्य, गोविंद सिंह भंडारी, मनमोहन आर्य आदि उपस्थित रहे।