फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उतराखंड ने पुडुचेरी को 74 रनों से हराया

उतराखंड ने पुडुचेरी को 74 रनों से हराया

Sat, 16 Feb 2019 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
उतराखंड ने पुडुचेरी को 74 रनों से हराया
उत्तराखंड ने पुडुचेरी को 74 रनों से हराया
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। पुरुष वन-डे लीग अंडर-23 क्रिकेट लीग में उत्तराखंड ने पुडुचेरी को हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है। मुकाबले में उत्तराखंड ने पुडुचेरी को 74 रनों से हराया।
भुवनेश्वर के केआईआईटी क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को उत्तराखंड का मुकाबला पुडुचेरी के साथ हुआ। उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले खेलने उतरे उत्तराखंड के सलामी बल्लेबाज वैभव भट्ट और विशाल ने पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। इसी स्कोर पर वैभव भट्ट 31 रन बनाकर आउट हो गए। वैभव के आउट होते ही विशाल 34 रन और पीयूष जोशी 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान अजीत सिंह रावत ने 29, शोभित सरीन ने 55, दीपक पंवार ने 48 व अग्रिम तिवारी ने 13 रनों की पारी खेली। पूरी टीम ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 247 रन बनाए। पुडुचेरी के गेंदबाज सिदाक सिंह ने तीन व वेनगेट ने दो विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुडुचेरी की टीम को उत्तराखंड के गेंदबाज रोहित डंगवाल और सुनील सिंह बिष्ट ने अपनी गेंदबाजी से 173 रनों पर समेट दिया। दोनों ने मिलकर सात महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। जिसमें रोहित ने चार व सुनील ने तीन विकेट झटके। वहीं, पुडुचेरी की ओर से संतोष ने 52 सर्वाधिक रन बनाए। इसके अलावा पारस व सिदाक सिंह ने 24-24 और जॉर्ज व आकाश ने 15-15 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed