फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   इकबालपुर शुगरमिल में जागी पेराई शुरू होने की उम्मीद

इकबालपुर शुगरमिल में जागी पेराई शुरू होने की उम्मीद

Sat, 17 Nov 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
इकबालपुर शुगरमिल में जागी पेराई शुरू होने की उम्मीद
ब्यूरो/अमर उजाला, झबरेड़ा
विज्ञापन

किसानों और मिल कर्मचारियों के धरने समाप्त होने के बाद इकबालपुर शुगर मिल की मुश्किलें कम होती नजर आ रही हैं। बकाया भुगतान के छह करोड़ के चेक मिलने के बाद किसानों और आश्वासन के बाद मिल कर्मचारियों ने अपना-अपना धरना शुक्रवार को समाप्त कर दिया। इससे अब शुगर मिल में जल्द ही पेराई सत्र शुरू होने की उम्मीद जगी है।
इकबालपुर शुगर मिल पर किसान अपनी मांगों के समर्थन में पिछले 39 दिन से धरना दे रहे थे। किसानों की मांग थी कि बकाया भुगतान के साथ-साथ किसानों के साथ मारपीट करने वाले कर्मचारियों को बाहर किया जाए। शुक्रवार को शुगर मिल के अधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों को बताया कि छह करोड़ के भुगतान के चेक समिति सचिव को जारी कर दिए गए हैं। अन्य बकाया भुगतान भी थोड़ा-थोड़ा कर जारी कर दिया जाएगा। साथ ही किसानों के साथ मारपीट करने वाले कर्मचारियों को भी बाहर कर दिया है। चारों कर्मचारी राजबीर त्यागी, उमेश शर्मा, जोगिंद्र और विनायक को शुगर मिल से बाहर करने की जानकारी शुगर मिल में चस्पा दी गई है।
विज्ञापन

इसके बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान पद्म सिंह, डॉ. अनिल कुमार, पहल सिंह पंवार, सागर सिंह, राजेंद्र सिंह, विनीत, युद्धवीर, विक्रांत, शाजेब, संजय, मोनू, सुरेश मौजूद रहे। दूसरी ओर, इकबालपुर शुगर मिल के अंदर चल रहे कर्मचारियों का धरना भी शुक्रवार को समाप्त करा दिया गया। मिल के यूनिट हेड अखिलेश मिश्रा ने कर्मचारियों के बीच पहुंचकर कहा कि उन्हें एक माह का वेतन सोमवार को जारी कर दिया जाएगा जबकि अन्य वेतन भी जल्द जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों ने भी धरना समाप्त कर दिया है। बता दें कि शुगर मिल के कर्मचारियों का करीब चार माह का वेतन रुका होने के कारण धरना चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को छह करोड़ के चेक जारी कर दिए गए हैं। आगे और भुगतान के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया है। पांच से दस दिसंबर के बीच शुगर मिल के पेराई सत्र के शुरुआत की उम्मीद है।
-अखिलेश मिश्रा, यूनिट हेड, इकबालपुर शुगर मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed