फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जुड़वा बच्चों की मौत के बाद शवों को लावारिस छोडकर भागे दंपति

जुड़वा बच्चों की मौत के बाद शवों को लावारिस छोडकर भागे दंपति

Tue, 30 Oct 2018 02:16 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
जुड़वा बच्चों की मौत के बाद शवों को लावारिस छोडकर भागे दंपति
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। महंत इंदिरेश अस्पताल में प्रसव के उपरांत जुड़वा बच्चों की मौत के बाद बिहार निवासी दंपति नवजातोें के शव छोड़कर रातोंरात ट्रेन से बिहार रवाना हो गया। पिछले नौ दिन से नवजातोें के शव लावारिस में अस्पताल के शव गृह में रखे हुए हैं। अस्पताल प्रबंधन ने इनके अंतिम संस्कार के लिए चार दिन पहले जिला प्रशासन को पत्र भेजा है, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक नीतू नाम की गर्भवती को 12 अक्तूबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था। 22 अक्तूबर को उसने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, लेकिन जन्म देने के साथ ही दोनों बच्चों की मौत हो गई। उसके बाद पति-पत्नी मृत नवजातों को लावारिस में छोड़कर बिना किसी को बताए अस्पताल से गायब हो गए। कर्मचारियों ने अपने स्तर से प्रसूता की खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। उसके बाद प्रसूता की फाइल में दर्ज मोबाइल नंबरों पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो पाई। इससे परेशान होकर कर्मचारियों ने नवजातों के शव अस्पताल की शवगृह में रखवाए।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि प्रसूता नीतू बिहार की रहने वाली है और वह परिजनों संग अपने घर पहुंच गई है। तब से प्रबंधन के सामने मुसीबत यह हो रही है कि वह अपने स्तर से शव का अंतिम संस्कार नहीं कर पा रहे हैं। अस्पताल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि गाइडलाइन के मुताबिक प्रबंधन अपने स्तर पर अंतिम संस्कार नहीं कर सकता। इसके लिए प्रशासन को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed