{"_id":"5b97ee9f867a557ffd36881e","slug":"91536683679-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोले खाने से बिगड़ी 14 छात्राओं की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोले खाने से बिगड़ी 14 छात्राओं की हालत
Updated Tue, 11 Sep 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। छोले खाने से नरेंद्र महिला विद्यालय बीपुरम की 14 छात्राएं बीमार हो गई। सभी छात्राओं को जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती कराया गया है। छात्रावास की 60 अन्य छात्राओं को भी स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने सभी छात्राओं की स्थिति को सामान्य बताया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने छात्रावास से खाद्य सामग्री के सैंपल भर कर जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला भेज दिए है।
बीपुरम स्थित नरेंद्र महिला विद्यालय के छात्रावास में सोमवार रात खाना खाने के बाद अचानक पांच छात्राओं को उल्टी शुरू हो गई। काफी कोशिश के बाद भी जब छात्राओं की हालत में सुधार नहीं हुआ तो रात एक बजे प्रधानाचार्य उमा बड़थ्वाल और वार्डन छात्राओं को टीएचडीसी अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद छात्राओं को जिला अस्पताल बौराड़ी रेफर कर दिया गया।
अस्पताल में भर्ती छात्राओं ने बताया कि सोमवार रात आठ बजे के लगभग उन्होंने रोटी के साथ छोले खाए थे। रात 12 बजे उन्हें अचानक उल्टी शुरू हो गई। प्रधानाचार्य बड़थ्वाल ने बताया कि छात्रावास में 93 छात्राएं रह रही हैं। छात्राओं के बीमार होने के संबंध में विभागीय उच्च अधिकारियों और अभिभावकों को सूचना दे दी गई है। जिला अभिहीत अधिकारी एमएन जोशी ने बताया कि छात्रावास से खाद्य पदार्थों के सैंपल भरकर जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन
इनका क्या है कहना
छात्राओं में फूड प्वाइजनिंग के सिमटम्स नहीं है। हो सकता है कि छोले खाने से पेट में गैस बन गई हो। फूड प्वाइजनिंग की समस्या होती तो उल्टी के साथ दस्त भी होते और छात्रावास में खाना खाने वाली सभी छात्राएं फूड प्वाइजनिंग की चपेट में आती। अस्पताल में भर्ती सभी 14 छात्राओं की स्थिति सामान्य है।
डा.यतेंद्र सिंह, जिला अस्पताल बौराड़ी
इन छात्राओं को किया गया है भर्ती
जिला अस्पताल बौराड़ी में अंजली, अनीषा, विदुशी, मीनाक्षी, पूजा, कोमल, स्वाती, मानवी, अभिलाषा, ऑचल, अनुष्का, ज्योति, निर्मला व पूनम को भर्ती किया गया है।