{"_id":"5b47bc594f1c1b5d478b64f3","slug":"91531427929-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"34 मेधावियों को मिला गवर्नर्स अवॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
34 मेधावियों को मिला गवर्नर्स अवॉर्ड
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
34 मेधावियों को मिला गवर्नर्स अवॉर्ड
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। वर्ष 2017-18 की उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में अलग-अलग विषयों के टॉप थ्री मेधावियों को बृहस्पतिवार को गवर्नर्स अवॉर्ड-2018 से सम्मानित किया गया। राज्य कि ऐसे 34 होनहारों को सम्मानित किया गया। साथ ही संस्कृत शिक्षा के टॉपर्स और सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट देने वाले तीन विद्यालयों को भी सम्मानित किया गया।
राजभवन सभागार में बृहस्पतिवार को राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पाल और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने मेधावियों को यह पुरस्कार प्रदान किए। समारोह में हाईस्कूल के टॉप तीन, इंटरमीडिएट में कला, विज्ञान व वाणिज्य संकाय के टॉप तीन छात्र-छात्राओं के अलावा संस्कृत शिक्षा में पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा के टॉपर्स को सम्मानित किया गया। पहले स्थान पर रहने वाले मेधावियों को सात हजार, दूसरे स्थान पर रहने वालों को पांच हजार और तीसरे स्थान पर रहने वालों को तीन हजार रुपये की धनराशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही सभी मेधावियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात पुस्तक भी प्रदान की गई।
सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने वाले पहले तीन सरकारी स्कूलों को क्रमश: 50 हजार, 30 हजार और 20 हजार रुपये की धनराशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। राज्यपाल डॉ. केके पाल ने कहा कि पुरस्कार राशि का उपयोग विद्यालय पुस्तकालय के लिए अच्छी पुस्तकें खरीदने में होना चाहिए। इस अवसर पर सचिव शिक्षा डॉ. भूपिंदर कौर औलख, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा कैप्टन आलोक शेखर तिवारी, निदेशक विद्यालयी शिक्षा आरके कुंवर सहित अन्य विभागीय अधिकारी, मेधावी छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक और शिक्षक मौजूद रहे।