{"_id":"5b4124b84f1c1bc5248b523d","slug":"91530995896-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरी, मलबे में दबकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार गिरी, मलबे में दबकर मजदूर की मौत
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
दीवार गिरी, मलबे में दबकर मजदूर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। लंढौर छावनी स्थित पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के दोस्त संजय नारंग के डहेलिया बैंक भवन में ध्वस्तीकरण के दौरान दीवार गिर गई, जिसके मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर मेरठ का रहने वाला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि लंढौर छावनी क्षेत्र में स्थित संजय नारंग के भवन में हाईकोर्ट के आदेश पर अवैध निर्माण का काफी दिनों से ध्वस्तीकरण किया जा रहा है। यह कार्य कैंट बोर्ड ठेके पर करा रहा है। शनिवार को ठेकेदार के मजदूर भवन के विंग नंबर-2 का ध्वस्तीकरण कर रहे थे। इस दौरान दोपहर करीब एक बजे अचानक भवन की दीवार का बड़ा हिस्सा एक मजदूर के ऊपर गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
छावनी परिषद के अवर अभियंता प्रेम सिंह रावत और एसआई महिपाल सिंह रावत ने बताया कि दीवार के नीचे दबकर मरने वाला मजदूर असलम (37) पुत्र हसमुद्दीन तोपखाना बाजार मेरठ का रहने वाला था। ठेकेदार को हादसे की सूचना दे दी गई है।