{"_id":"5ae234f54f1c1b9f098b6ca1","slug":"91524774133-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिनों के लिए मुंबई लौट सकते हैं टाइगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिनों के लिए मुंबई लौट सकते हैं टाइगर
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही बॉलीवुड फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर-टू की शूटिंग मसूरी के भट्टा गांव में जारी है। बृहस्पतिवार को अभिनेत्री अनन्या पांडेय और टाइगर श्रॉफ के बीच लव सांग और विलेन को थप्पड़ मारने का दृश्य फिल्माया गया। अधिकतर सीन इंडोर शूट किए गए। वहीं, सूत्रों का कहना है कि अगले दो दिनों तक कोई सीन नहीं होने के कारण टाइगर श्रॉफ शुक्रवार को मुंबई लौट सकते हैं। इन दो दिनों में अभिनेत्री अनन्या और तारा सुतारिया के सीन ही शूट होंगे।
बृहस्पतिवार को शूटिंग के पहले सीन में विलेन आदित्य की एंट्री होती है। वह अभिनेत्री अनन्या पांडेय को छेड़ता है। जिस पर टाइगर श्रॉफ विलेन को जोरदार थप्पड़ लगाते हैं। अगले सीन में टाइगर और अनन्या एक गाना गाते हुए नजर आते हैं। इसके बाद अनन्या के घर उनकी सहेलियां पहुंचती हैं और खूब हंसी मजाक करती हुई बातें करती हैं। सूत्रों के अनुसार, आज फिल्म के एक दृश्य के लिए देहरादून से करीब एक दर्जन टाटा सूमो गाड़ियां मंगाई गई हैं। फिल्म के के विलेन आदित्य का घर देहरादून स्थित एफआरआई के एक बड़े हिस्से में दिखाया गया हैं। जबकि, शूटिंग के लिए भट्टा गांव में एक कॉलेज भी बनाया जा रहा है, जहां टाइगर पढ़ते हैं। कॉलेज के सीन में उनके साथ मसूरी के गुरुनानक फिफ्थ सेंटेनरी स्कूल के छात्र नजर आएंगे।