फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कूल्हों के ऊपर की हड्डियों के फैक्चर्स पर मंथन

कूल्हों के ऊपर की हड्डियों के फैक्चर्स पर मंथन

Sat, 07 Apr 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
कूल्हों के ऊपर की हड्डियों के फैक्चर्स पर मंथन
कूल्हों के ऊपर की हड्डियों के फैक्चर्स पर मंथन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
देहरादून ऑर्थोपेडिक सोसाइटी की ओर से श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन के शुक्रवार को पहले दिन विभिन्न राज्यों से आए हड्डी रोग विशेषज्ञों ने कूल्हों एवं कूल्हों के ऊपर की हड्डियों में होने फैक्चर्स पर मंथन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विभागाध्यक्ष हड्डी रोग विभाग इंदौर मेडिकल कॉलेज एवं पूर्व अध्यक्ष इंडियन आर्थोपेडिक एसोसिएशन डॉ. डीके तनेजा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. पुनीत गुप्ता ने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य दुनिया भर में हड्डी रोग विभाग में हो रहे नवीन शोध कार्यों से हड्डी रोग विशेषज्ञों को रूबरू करवाना है। इसका लाभ उत्तराखंड के डॉक्टरों व मरीजों को उपचार के दौरान मिलेगा। डॉ. संजय रस्तोगी और डॉ. विवेक त्रिखा ने कूल्हों के ऊपर की हड्डियों पर होने वाले फैक्चर्स और उसके उपचार पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. सुधीर कपूर, डॉ. एसके अरोड़ा, डॉ. हिमांशु कोचर, डॉ. विमल नौटियाल, डॉ. पुनीत गुप्ता, डॉ. आरबी कालिया, डॉ. रमेश सेन, डॉ. अनिल कुमार मेहता, डॉ. प्रीति कोठियाल, डॉ. रोमेश गौड़, डॉ. रविंद्र डिमरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed