फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जेईई मेन : ऐसे सुलझाएं केमिस्ट्री की मिस्ट्री

जेईई मेन : ऐसे सुलझाएं केमिस्ट्री की मिस्ट्री

Tue, 27 Mar 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
जेईई मेन : ऐसे सुलझाएं केमिस्ट्री की मिस्ट्री
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन 2018 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। आठ अप्रैल को ऑफलाइन और 15 व 16 अप्रैल को ऑनलाइन जेईई मेन का आयोजन होगा। इसके लिए अंतिम समय में विशेषज्ञों के बताए कुछ टिप्स आपके लिए स्कोरिंग साबित हो सकते हैं। ऐसे ही केमिस्ट्री की तैयारी से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स।

-----
-परीक्षा में ऑर्गेनिक केमिस्ट्री और फिजिकल केमिस्ट्री से करीब 70 प्रतिशत सवाल पूछे जाते हैं। इसलिए इन दोनों पर बेहतर फोकस करना फायदेमंद होगा।
-परीक्षा में केमिस्ट्री में भी 12वीं का सिलेबस ज्यादा आता है। इसलिए 12वीं के सिलेबस को दोबारा बढ़िया से रिवाइज कर लें।
-अब वक्त है कि हर दिन कम से कम एक मॉक टेस्ट जरूर दें। कोशिश करें कि निर्धारित समय के भीतर टेस्ट को पूरा कर लें और फिर अपने शिक्षक से इसे जंचवा लें।
-अगर मॉक टेस्ट में कोई गलती हो गई हो तो उससे हतोत्साहित न हों। इसके बजाय उस सवाल को दोबारा हल करने का प्रयास करें।
-फिजिकल केमिस्ट्री में इक्विलिबिरियम, इलेक्ट्रो केमिस्ट्री, केमिकल बांडिंग, सॉल्यूशंस, थर्मोडायनामिक्स और केमिकल काइनेटिक्स अहम हो सकते हैं।
-रिएक्शन मैकेनिज्म भी एक महत्वपूर्ण विषय है। इसे लिखकर याद करेंगे तो ज्यादा बेहतर होगा।
-परीक्षा में उन सवालों को पहले करें, जिनमें लगता हो कि समय कम लगेगा।
-गत वर्षों के आईआईटी जेईई के प्रश्न पत्रों को एक बार जरूर हल कर लें, इससे आत्मविश्वास बढ़ता है।
-ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में जनरल ऑर्गेनिक केमिस्ट्री, ऑक्सीजन कांटेनिंग महत्वपूर्ण हो सकता है।
-इनॉर्गेनिक केमिस्ट्री में पीडीएफ ब्लॉक और कॉर्डिनेशन कांप्लेक्स को अच्छे से पढ़ लें।
(वीआर क्लासेज के एमडी एवं केमिस्ट्री शिक्षक वैभव राय के मुताबिक)

यहां पूछें सवाल, विशेषज्ञ देंगे जवाब
इंजीनियरिंग की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा जेईई मेंस का समय नजदीक आ रहा है। बोर्ड परीक्षाओं में व्यस्त छात्रों के लिए यह चुनौती है कि वह किस पैटर्न से अंतिम समय में तैयारी करें। इसके लिए अमर उजाला के ई-मेल एड्रेस पर सवाल पूछें और हमारे विशेषज्ञ उसका जवाब देंगे। सवाल aftaba@ddn.amarujala.com हमें एड्रेस पर ई-मेल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed