फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सैली अध्यक्ष और जायसवाल बने सचिव

सैली अध्यक्ष और जायसवाल बने सचिव

Wed, 07 Mar 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
सैली अध्यक्ष और जायसवाल बने सचिव
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन

मसूरी बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव मंगलवार को हुआ। चुनाव में मनोज सैली को निर्विरोध अध्यक्ष एवं रमेश कुमार जायसवाल को सचिव चुना गया। इस दौरान बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। कार्यकारिणी ने सामाजिक सरोकारों के साथ जुड़ने व गरीबों को निशुल्क कानूनी सलाह देने का संकल्प लिया।

मालरोड पर कचहरी स्थित मसूरी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष चक्रधर प्रसाद बलोनी एवं राजेंद्र सिंह पंवार की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें मनोज सैली अध्यक्ष, रमेश जायसवाल सचिव, विनय कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष, नरेश पडियार कोषाध्यक्ष, नीति शर्मा सह सचिव, अरुण कुमार गोयल, अतुल पुंडीर व धनेंद्र पुंडीर को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज सैली ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह अधिवक्ताओं के हितों के लिए कार्य करेंगे। बार संघ मसूरी सामाजिक सरोकारों के साथ ही जनता को समय समय पर कानूनी जानकारी देगा व गरीबों को निशुल्क कानूनी सलाह देगा। इस मौके पर अजय आर्य, अरविंद सिंह चौहान, अनिल सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed