{"_id":"5a9eef2f4f1c1b78028b7fca","slug":"91520365359-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयकारों के बीच हुआ झंडे जी का आरोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयकारों के बीच हुआ झंडे जी का आरोहण
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयकारों के बीच हुआ झंडे जी का आरोहण
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
श्री दरबार साहिब में मंगलवार को जयकारों के बीच हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पवित्र झंडे जी का आरोहण किया गया। श्रद्धालुओं ने झंडे जी और श्री महंत देवेंद्र दास महाराज का आशीर्वाद लिया। आठ मार्च को दरबार साहिब का नगर कीर्तन धूमधाम से निकाला जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
मंगलवार को दरबार साहिब में झंडे जी पर गिलाफ चढ़ाने और आरोहण के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। विधि-विधान से सुबह करीब आठ बजे झंडे जी को उतारा गया। इसके बाद नए ध्वज दंड को पूजा-अर्चना और घी-दूध से स्नान कराया गया। श्रद्धालुओं ने झंडे जी पर गिलाफ चढ़ाने शुरू किए। सबसे पहले सादे और उसके बाद शनील के गिलाफ चढ़ाए गए। इस दौरान झंडे जी को जमीन पर नहीं रखा जाता है। दोपहर करीब डेढ़ बजे झंडे जी पर दर्शनी गिलाफ चढ़ाया गया। दर्शनी गिलाफ और झंडे जी को छूने और आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े।
शाम चार बजे के बाद दर्शनी गिलाफ से सजे झंडे जी के आरोहण की प्रक्रिया शुरू हुई। दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्री महंत देवेंद्र दास के दिशा-निर्देशन में झंडे जी को उठाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने दरबार साहिब, झंडे जी और श्री महंत के जयकारे लगाए। आरोहण होते ही श्रद्धालु खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन
आरोहण का सीधा प्रसारण किया
दरबार साहिब के इस वार्षिक आकर्षण में हर साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बार भीड़ को संभालने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। कई जगह प्रोजेक्टर के माध्यम से झंडे जी के आसपास लगाए गए टीवी सेटों पर आरोहण का सीधा प्रसारण किया गया ताकि मुख्य परिसर में भीड़ कम की जा सके। ड्रोन कैमरे के जरिये कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग भी की गई।
विदेशी श्रद्धालु भी हुए शामिल
कार्यक्रम में देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ ही विदेशों के श्रद्धालु भी शामिल हुए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश की कईं संगत इस महत्वपूर्ण मौके की गवाह बनीं। श्रद्धालु भजन-कीर्तन के साथ ही गुरु महिमा का गुणगान करते रहे। श्रद्धालुओं ने ढोल की थाप पर जमकर नृत्य भी किया।
पवित्र सरोवर में लगाई डुबकी
झंडे जी के आरोहण कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने दरबार साहिब स्थित पवित्र सरोवर में डुबकी लगाई। सुबह से ही श्रद्धालु यहां स्नान के लिए पहुंचने लगे। वहीं, दर्शनी गिलाफ चढ़ाने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान किया, जो बाद में झंडे जी के आरोहण में भी शामिल हुए।
कोट--
सबका कल्याण करेंगे महाराज : श्री महंत
झंडे जी के आरोहण के बाद दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्री महंत देवेंद्र दास ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि झंडा मेला प्रेम, सद्भावना, आपसी भाईचारा, सौहार्द, उल्लास और अमन-चैन का संदेश देने वाला मेला है। यहां शीश नवाने से सभी की मन्नत पूरी होती हैं। यही वजह है कि श्रद्धालुओं की श्री झंडे जी के प्रति आस्था बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु राम राय महाराज सबका कल्याण करेंगे।