{"_id":"5a6f85794f1c1b7e268b7153","slug":"91517258105-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी-नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस की जन चेतना रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी-नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस की जन चेतना रैली
Updated Tue, 30 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
जीएसटी और नोटबंदी से लोगों को नुकसान का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने सोमवार को राजधानी में जन चेतना रैली निकाली। दोपहिया वाहनों पर सवार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए मंहगाई और बेरोजगारी को लेकर खूब नारेबाजी की। रैली के दौरान पार्टी नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर जनभावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अब एफडीआई लाकर लोगों के कारोबार की कमर तोड़ने का काम किया जा रहा है। कांग्रेसी नेताओं ने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण लगाने की भी मांग की।
सोमवार दोपहर महानगर कांग्रेस के तत्वावधान में राजपुर से दोपहिया वाहनों पर सवार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रैली शुरू की। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और वरिष्ठ उपाध्यक्ष व रैली संयोजक सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में रैली किशनपुर चौक, जाखन, कांग्रेस भवन, घंटाघर, अग्रसेन चौक, सहारनपुर चौक, ट्रांसपोर्ट नगर होते हुए जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म पर पहुंची। इस दौरान जगह-जगह कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रैली का स्वागत किया। अलग-अलग जगहों पर कार्यकर्ता रैली पर जुड़ते रहे। चौधरी फार्म में सभी कार्यकर्ताओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। भोजन के बाद रैली के समापन की घोषणा की गई।
इससे पूर्व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी के चलते हजारों कारोबारियों को नुकसान झेलना पड़ा है। कई लोग काम-धंधा छोड़कर सड़क पर आ गए हैं। किसानों के बाद अब कर्ज में डूबे ट्रांसपोर्टर भी आत्महत्या करने के लिए मजबूर हैं। सरकार उन्हें राहत देने के बजाय एफडीआई को बढ़ावा दे रही है, जिससे बचा कारोबार भी समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
रैली के संयोजक सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि सरकार रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल की कीमतों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हुई है। आम आदमी के लिए दो वक्त का चूल्हा जलाना भी मुश्किल हो गया है। खाद्य पदार्थों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। लगातार बढ़ रही महंगाई के चलते आम आदमी का जीवन बेहद कठिन हो गया है। सरकार महंगाई पर नियंत्रण लगाने के बजाय चीजों को भटकाने की कोशिशों में लगी है।
उन्होंने कहा कि भाजपाइयों ने कई तरह के झूठ बोलकर केंद्र और राज्य में सरकार बना ली। लेकिन आज स्थिति बिल्कुल उलट है। अब आम आदमी केंद्र और राज्य सरकार के इस झूठ को समझ चुके हैं। आम आदमी की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है, जिससे उनमें सरकार के खिलाफ असंतोष बढ़ता जा रहा है। रैली में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, विधायक मनोज रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, मंत्री प्रसाद नैथानी, मातबर सिंह कंडारी, राजेंद्र भंडारी, पूर्व विधायक राजकुमार, मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी,गरिमा बोहरा, संजय पालीवाल, जोत सिंह गुनसोला, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान, महेश जोशी, दीप बोरा, गोदावरी थापली, पंकज मेसोन, सुमित खन्ना, अमरजीत सिंह, विकास नेगी, जगदीश धीमान, फारूख राव, दानिश कुरैशी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।