{"_id":"5a3582ad4f1c1b6e468bae25","slug":"91513456301-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"81.51 करोड़ से सुधरेगी 40 सड़कों की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
81.51 करोड़ से सुधरेगी 40 सड़कों की हालत
Updated Sun, 17 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
81.51 करोड़ से सुधरेगी 40 सड़कों की हालत
-- शासन से मिली मंजूरी, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष की विधानसभा क्षेत्र की हैं सड़कें
-- योजना के तहत सड़क, पुल निर्माण, डामरीकरण, नाली निर्माण व मार्ग चौड़ीकरण का कार्य शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
वर्षों से बदहाल पड़ी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की विधानसभा क्षेत्र की 40 सड़कों के दिन जल्द बहुरने जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग उपखंड ऋषिकेेश की ओर से शासन को भेजे गए 40 सड़कों के प्रस्तावों को शासन की ओर से मंजूरी मिल गई है। करीब 81.51 करोड़ की राशि से इन सड़कों का हालत सुधरेगी। योजना के तहत विभिन्न सड़कों का पुनर्निर्माण, नवनिर्माण, डामरीकरण व पुल निर्माण कार्य होने हैं। स्वीकृत योजनाएं तीन विधानसभाओं ऋषिकेश, डोईवाला व रायपुर से जुड़ी हैं।
क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त करने की मांग को लेकर विभिन्न इलाकों में ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग, धरने-प्रदर्शन व जनप्रतिनिधियों की इस दिशा में पहल आखिरकार रंग लाई। सूबे के मुखिया के अधीन आने वाले लोक निर्माण विभाग द्वारा नागरिकों की आवागमन की सुविधा के मद्देनजर भेजे गए डोईवाला, ऋषिकेश व रायपुर विधानसभा की बदहाल 40 सड़कों को शासन से 81 करोड़, 51 लाख, 49 हजार की मंजूरी मिली है। बताया गया कि स्वीकृत योजनाओं में डोईवाला विधानसभा की 28 सड़कें, ऋषिकेश की छह व रायपुर की छह सड़कें शामिल हैं। इसके अलावा इनमें पुल व नालियों का निर्माण कार्य भी शामिल हैं।
कहां कितना बजट खर्च होगा
लोक निर्माण विभाग की स्वीकृत सड़कों की सूची-
कहां कितना बजट होगा खर्च
-90 लाख, 20 हजार- डोईवाला स्थित सनगांव से नाहीकलां मार्ग नवनिर्माण।
-51 लाख, 12 हजार- डोईवाला बमेथ से मादसी केमठ सौड़ा गांव तक मोटर मार्ग का निर्माण।
-6 करोड़, 74 लाख, 78 हजार से डोईवाला के ग्राम पंचायत सिंधवाल गांव को थानो से जोड़ने वाले मोटर मार्ग में बिदालना नदी पर पुल निर्माण।
-4 करोड़, 99 लाख, 32 हजार से रायपुर में धनोल्टी में मालदेवता से रगड़गांव गंधकपानी मोटर मार्ग का नव निर्माण।
-91 लाख, 95 हजार से ग्रामसभा सरोली के अंतर्गत विभिन्न मार्गों का निर्माण।
-2 करोड़, 29 लाख से डोईवाला अंतर्गत धारकोट-बडेरना मोटर मार्ग का डामरीकरण।
- 63 लाख, 22 हजार से डोईवाला के अंतर्गत बसंतपुर-मादसी-इठारना मोटर मार्ग का नवनिर्माण
-1 करोड़, 76 लाख, 50 हजार से डोईवाला के अंतर्गत धारकोट-लड़वाकोट मोटर मार्ग का डामरीकरण।
- 1 करोड़, 24 लाख, 4 हजार से डोईवाला के बड़ोवाला के विभिन्न आंतरिक मार्गों की मरम्मत।
- 1 करोड़, 15 लाख, 70 हजार से ऋषिकेश के गुमानीवाला ग्राम में बाईपास रोड से गुमानीवाला तक नहर के किनारे मार्ग का नवनिमार्ण।
-2 करोड़, 40 लाख, 42 हजार से रायपुर में क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत।
-1 करोड़, 15 लाख, 37 हजार से डोईवाला के ग्राम पंचायत नागल बुलंदावाला में किशनपुर ग्रांट में चकरोड का निर्माण।
- 18 लाख, 46 हजार से डोईवाला के दूधली मुख्य मार्ग से रेतावाला का डामरीकरण।
- 1 करोड़, 78 लाख, 94 हजार से डोईवाला के मारखमग्रांट व घिसरपड़ी के विभिन्न मार्गों का निर्माण।
- 30 लाख, 81 हजार से डोईवाला में नागल ज्वालापुर में डीडीएचए रोड का डामरीकरण।
- 4 करोड़, 29 लाख, 21 हजार से डोईवाला में झबरावाला बुल्लावाला मोटर मार्ग का निर्माण।
-1 करोड़, 14 लाख, 77 हजार से डोईवाला के बालावाला की आंतरिक सड़कों का सुधार।
-43 लाख, 48 हजार से डोईवाला क कोडसी के अंतर्गत पुन्नीवाला में बंघेली पुलिया के पास मार्ग का निर्माण।
-96 लाख, 6 हजार से डोईवाला के रायपुर थानों मोटर मार्ग के ग्राम पंचायत बडासीग्रांट मार्ग का निर्माण।
-1 करोड़, 28 लाख, 97 हजार से डोईवाला के सारंगधारवाला के विभिन्न आंतरिक मार्गों का निर्माण।
-7 करोड़, 39 लाख, 33 हजार से डोईवाला के वीरपुर से बड़कोट भोगपुर होते हुए थानो तक मोटर मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण।
- 80 लाख, 81 हजार से डोईवाला के धारकोट मुख्य मार्ग से सिमियांद थाल संपर्क मार्ग का निर्माण।
- 64 लाख, 60 हजार से डोईवाला के गडूल फागसी मोटर मार्ग का नवीनीकरण।
- 99 लाख, 26 हजार से ऋषिकेश के बीस बीघा में आंतरिक व बाहरी सड़कों का निर्माण।
-4 करोड़, 99 लाख, 58 हजार से ऋषिकेश के रायवाला-प्रतीतनगर मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण।
- 92 लाख, 41 हजार से ऋषिकेश के मीरानगर में आंतरिक मार्गों का निर्माण।
-1 करोड़, 88 लाख, 64 हजार से ऋषिकेश के शिवाजी नगर के आंतरिक मार्गों का निर्माण।
- 99 लाख, 45 हजार से ऋषिकेश के सुमन विहार के आंतरिक मार्गों का निर्माण।
- 42 हजार, 33 हजार से रायपुर के सहस्त्रधारा रोड दुर्गा एन्कलेव में कलवर्ट का निर्माण।
- 2 करोड़, 57 लाख, 86 हजार से रायपुर के दुल्हनी नदी में एक लेन पुल व मार्ग का निर्माण।
- 2 करोड़, 19 लाख, 66 हजार से रायपुर के नालापानी राव नदी पर ननूरखेड़ा व मंगलूवाला में दो लेन पुल का निर्माण।
- 1 करोड़, 8 लाख, 86 हजार से रायपुर के नगल सहस्त्रधारा मार्ग हैलीपैड के सपीप बॉक्स कलवर्ट का कार्य व नाली, पुश्तों का निर्माण।
-2 करोड़, 16 लाख, 90 हजार से डोईवाला के अठूरवाला कल्सटर में आंतरिक सड़कों का निर्माण।
- 1 करोड़, 94 लाख, 8 हजार से डोईवाला के अठूरवाला आंतरिक सड़क निर्माण।
- 4 करोड़, 96 लाख, 9 हजार से डोईवाला के ग्रामसभा अठूरवाला कलस्टर में सड़क निर्माण।
-1 करोड़, 4 लाख, 84 हजार से डोईवाला के ग्राम सभा अठूरवाला में आंतरिक सड़कों का निर्माण।
- 2 करोड़, 3 लाख, 73 हजार से डोईवाला के ग्राम सभा अठूरवाला कलस्टर में आंतरिक सड़कों का निर्माण।
-1 करोड़, 65 लाख, 89 हजार से डोईवाला के डोईवाला के ग्राम सभा अठूरवाला में आंतरिक सड़कों का निर्माण।
- 2 करोड़, 70 लाख, 32 हजार से डोईवाला के रानीपोखरी ग्रांट ग्रामसभा में आंतरिक सड़कों का निर्माण।
- 4 करोड़, 94 लाख, 53 हजार से डोईवाला के माजरीग्रांट में आंतरिक सड़कों का निर्माण।
कोट्स
स्वीकृत योजनाओं के तहत कुछ सड़कों की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अवशेष सड़कों की टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी कराकर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
- बलराम मिश्रा, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी अस्थायी खंड ऋषिकेश।