फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हीना में शराब की दुकान खोली तो महिलाए करेंगी उग्र आंदोलन

हीना में शराब की दुकान खोली तो महिलाए करेंगी उग्र आंदोलन

Sat, 17 Jun 2017 09:03 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
हीना में शराब की दुकान खोली तो महिलाए करेंगी उग्र आंदोलन
हीना में शराब की दुकान का विरोध
विज्ञापन

महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
उत्तरकाशी। चिन्यालीसौड़ के बाद अब भटवाड़ी ब्लाक के हीना में भी अंग्रेजी शराब की दुकान का विरोध शुरू हो गया है। शनिवार को हीना नेताला व सिरोर की महिलाओं ने भटवाड़ी के नाम से संचालित शराब की दुकान को हीना में शिफ्ट करने की सूचना मिलने पर कलेक्ट्रेट पहुंची और डीएम के सामने विरोध जताया।

बता दें कि सरकार की ओर से नई आबकारी नीति के तहत अंग्रेजी शराब की दुकान का संचालन नेशनल हाईवे व स्टेट हाईवे से बंद करने बाद आबकारी विभाग को भटवाड़ी, डुंडा, चिन्यालीसौड, बड़कोट, पुुरोला और मोरी क्षेत्र में किसी भी जगह पर दुकान के संचालन के लिए जगह उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जो जगह मिल भी रही है, वह ग्रामीण कस्बाई इलाकों में पड़ती है। आबकारी विभाग ने 14 अंग्रेजी शराब की दुकान संचालित तो किसी तरह करा दी है, लेकिन चिन्यालीसौड़ और भटवाड़ी में महिलाओं व विभिन्न सामाजिक संगठनों के विरोध के चलते शराब की दुकान संचालन नहीं करा पाई है। भटवाड़ी स्थिति अंग्रेजी शराब की दुकान को हीना में शिफ्ट करने की नेताला, हीना, सिरोर के ग्रामीणों को जैसे ही भनक लगी, तो वे उग्र हो गए। शनिवार को महिलाओं ने डीएम कार्यालय पहुंचकर हीना में शराब की दुकान खोलने का विरोध किया। महिलाओं ने कहा यदि हीना में अंग्रेजी शराब की दुकान खोली जाती है, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। विरोध करने वालों में महिला मंगल दल की अध्यक्ष कुसुम बिष्ट, अनिता चौहान, अमरा देवी, सुनीता देवी, राजेंद्री देवी, भागेश्वरी, कमल सिंह, जयकुमारी, मनवर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed