{"_id":"57d2c9bf4f1c1b3d3b31ade0","slug":"9-anm-expelled-for-nine-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह साल के लिए संगठन से निकाली गईं नौ एएनएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह साल के लिए संगठन से निकाली गईं नौ एएनएम
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 09 Sep 2016 08:10 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने का आरोप लगाते हुए नौ एएनएम को उत्तराखंड मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है। संघ की प्रदेश अध्यक्ष गुड्डी मटूडा ने शुक्रवार को निष्कासन का ऐलान किया।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि हकीकत राय नगर की ऊषा कांबोज, पटेलनगर की रामेश्वरी, डालनवाला की चेनी मुयाल, धर्मपुरी की मायेश्वरी झिंक्वाण व मधुमाला, बल्लूपुर की तुलसी ठाकुर, रीठामंडी की संतोष राणा, पटेलनगर की एलिजा मैथ्यू और डीएल रोड की रेनू थापा को संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के चलते छह साल से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन
उधर, अपनी मांगों को लेकर पिछले काफी दिनों से आंदोलन कर रही एएनएम ने शुक्रवार को भी सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन जारी रखा। अपनी मांगों को लेकर पिछले काफी दिनों से आंदोलन कर रही एएनएम ने शुक्रवार को भी सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन जारी रखा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से वह अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से लेकर तमाम बड़े अधिकारियों तक से वह अपनी बात कह चुके हैं। उसके बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।