फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   8th Dehradun International Film Festival will start from 22nd September

8वां दून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल: सितारों से गुलजार होगी राजधानी, 22 सितंबर को आगाज, ये हस्तियां पहुंचेंगी

Sun, 17 Sep 2023 03:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 17 Sep 2023 03:26 PM IST
सार

फिल्म फेस्टिवल के आयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि इसमें दो ग्रुप रखे गए हैं। ग्रुप में आठ से 15 साल और 16 साल से ऊपर जिसमें प्रतिभागी अपनी कला जैसे कि डांस, एक्टिंग, पोएट्री, मिमिक्री और सिंगिंग आदि का प्रदर्शन जजेस के समक्ष करेंगे। अंतिम फैसला जजेस का ही रहेगा।

विज्ञापन
8th Dehradun International Film Festival will start from 22nd September
8वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तराखंड का एकमात्र सबसे बड़ा आयोजन 8वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आगाज 22 सितंबर से 24 सितंबर को सिल्वर सिटी राजपुर रोड एवं तुलास इंस्टीट्यूट में होने जा रहा है। पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी कई सितारों, फिल्म डायरेक्टर, सिंगर आदि से उत्तराखंड की जनता रूबरू होगी।

विज्ञापन


वहीं फिल्म फेस्टिवल के साथ-साथ उत्तराखंड टैलेंट हंट एवं आंगन बाजार एग्जिबिशन का आयोजन भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार फिल्म फेस्टिवल में अभिनेता विनय पाठक, रजित कपूर, वरुण बडोला, प्रदीप सिंह रावत, मोहन कपूर, मनीष वाधवा, मशहूर अभिनेत्री दीप्ति नवल हिमानी शिवपुरी चित्रांशी रावत एवं पूषण कृपलानी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के आयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि इसमें दो ग्रुप रखे गए हैं। ग्रुप में आठ से 15 साल और 16 साल से ऊपर जिसमें प्रतिभागी अपनी कला जैसे कि डांस, एक्टिंग, पोएट्री, मिमिक्री और सिंगिंग आदि का प्रदर्शन जजेस के समक्ष करेंगे। अंतिम फैसला जजेस का ही रहेगा। जीतने वाले प्रतिभागियों को अवार्ड और सर्टिफिकेट दिए जाने के साथ वोकल म्यूजिक और देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के आने वाले प्रोजेक्ट में भी मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दृश्यम 2 दिखाई जाएगी
राजेश शर्मा ने बताया कि यह उत्तराखंड के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है कि वह अपनी कला का प्रदर्शन करें। साथ ही साथ ऐसे कलाकारों से मिलने का मौका मिलेगा जिनके साथ वे उनके अनुभव साझा कर सकते हैं। राजेश शर्मा ने बताया कि पिछले आठ वर्षों से देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होता आ रहा है। कितने ही नए-नए डायरेक्टर प्रोड्यूसर को एक प्लेटफार्म देने की कोशिश की गई है।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड:  हाईकोर्ट ने सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, राज्य में आबकारी आयुक्त और सचिव एक ही व्यक्ति कैसे?

उत्तराखंड से भी कई ऐसे डायरेक्टर और प्रोड्यूसर निकल कर आए हैं जो आज नेशनल लेवल पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। उत्तराखंड टैलेंट हंट के माध्यम से युवाओं को अन्य क्षेत्रों में भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देने का यह एक प्रयास और किया जा रहा है। राजेश शर्मा ने बताया कि फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन नेत्रहीनों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग करवाई जा रही है, जिसमे दृश्यम 2 दिखाई जाएगी। फिल्म फेस्टिवल के पास अमर उजाला कार्यालय से प्राप्त किए जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed