{"_id":"6a1358fcd99186fa3405c5f5","slug":"89-mapping-completed-in-the-pre-phase-of-the-special-intensive-revision-of-electoral-rolls-dehradun-news-c-5-drn1043-979116-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण\nके प्री फेज में हुई 89 प्रतिशत मैपिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के प्री फेज में हुई 89 प्रतिशत मैपिंग
विज्ञापन
-मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने ली आगामी एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठक
-प्रदेश के मतदाताओं से एसआईआर में बीएलओ से सहयोग करने की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन रविवार को एसआईआर की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने मतदाताओं से आगामी एसआईआर में बीएलओ का सहयोग करने की अपील की।
राज्य अतिथि गृह बीजापुर में हुई बेठक में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृतक, फर्जी व विदेशी मतदाताओं को चिह्नित कर मतदाता सूची का शुद्धिकरण करना है। उन्होंने सभी मतदाताओं से आगामी एसआईआर में अपना नवीनतम पासपोर्ट फोटो उपलब्ध कराने के साथ ही एसआईआर में बीएलओ को सहायोग करने आग्रह किया।
बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने प्री एसआईआर का प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने अवगत कराया कि प्रदेश में प्री एसआईआर फेज में 89 प्रतिशत मैपिंग की गई है। प्रदेश में गणना प्रपत्रों के प्रिंटिंग की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचन रिटर्निंग अधिकारी के प्रथम चरण का प्रशिक्षण पूरा कर दिया गया है। बीएलओ और अन्य फील्ड स्टाफ प्रशिक्षण जारी है।
विज्ञापन
प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए व्यापक स्तर पर विभिन्न माध्यमों से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं ईआरओ को राजनीतिक दलों के साथ प्रत्येक सप्ताह बैठक करने के निर्देश दिए हैं।
इस दौरान मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, एडीजी डॉ. वी मुरुगेशन, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, नवनियुक्त जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान, एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोभाल, सीडीओ देहरादून अभिनव शाह, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह मौजूद रहे।