फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बास्केटबॉल में केवि आईटीबीपी का दबदबा

बास्केटबॉल में केवि आईटीबीपी का दबदबा

Tue, 23 Apr 2019 02:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
बास्केटबॉल में केवि आईटीबीपी का दबदबा
बास्केटबॉल में केवि आईटीबीपी का दबदबा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। केंद्रीय विद्यालय संगठन की खेलकूद प्रतियोगिताओं में पहले दिन बास्केटबॉल में केवी आईटीबीपी का दबदबा रहा। तीन दिनों तक चलने वाले खेलकूद महोत्सव के तहत अलग-अलग विद्यालयों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
सोमवार को आईटीबीपी सीमा द्वार स्थित केंद्रीय विद्यालय में 50वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि खेल विभाग के उपनिदेशक सतीश कुमार सार्की, प्राचार्या मिक्की खुल्बे, पर्यवेक्षक एसके जोशी ने संयुक्त रूप से किया। यहां बालक वर्ग अंडर-14, 17 व 19 के बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल और शतरंज के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग के उद्घाटन मुकाबले में केवी आईटीबीपी ने केवी नंबर एक को 47-7 के अंतर से करारी शिकस्त दी। बास्केटबॉल के सभी वर्गों की प्रतियोगिता में केवी आईटीबीपी का दबदबा रहा।
विज्ञापन

--
फर्राटा दौड़ में हंशु बने विजेता
देहरादून। संभाग की एथलेटिक्स बालक और ताइक्वांडो बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं केवी ओएलएफ रायपुर की ओर से आयोजित हुई। प्रतियोगिता में दून संभाग के 32 विद्यालयों के करीब 170 छात्र हिस्सा ले रहे हैं। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में 100 मीटर फर्राटा दौड़ के 14 वर्ष आयु वर्ग में हंशु कुमार, 17 वर्ष में अब्दुल रहमान व 19 वर्ष में पारस चंद विजेता रहे। लंबी कूद 14 वर्ष में हंशु कुमार, 17 वर्ग में दिग्विजय, 19 वर्ष में नीरज कुमार, गोला फेंक 14 वर्ष में साहिल भंडारी, 17 वर्ष में प्रियांशु कुमार व 19 वर्ष में हिमांशु शर्मा विजेता रहे। इस अवसर पर संदीप सिंह, डीपी थपलियाल, नवीन डोबरियाल, रमेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बैकस्ट्रोक तैराकी में केवी भीमताल अव्वल
देहरादून। केवी क्रमांक-2 हाथीबड़कला में बालिका वर्ग की बैडमिंटन, हैंडबॉल, निशानेबाजी, तैराकी, वॉलीबाल और जूडो प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी शिवा चौधरी ने राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने वाले खिलाड़ियों को अपनी ओर से 50 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। तैराकी बैकस्ट्रोक 50 व 100 मीटर में केवी भीमताल, 50 मी फ्रीस्टाइल में केवी आईआईपी ने पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा हैंडबॉल, वॉलीबाल, बैडमिंटन व निशानेबाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर पंकज मिश्रा, पूनम पांडे, बख्ते मुनीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed