{"_id":"5c23e4b9bdec2256e0514ffc","slug":"81545856185-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल में जमनीपुर ने डाकपत्थर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल में जमनीपुर ने डाकपत्थर को हराया
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
युवा कल्याण विभाग और विद्यालयी शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज डाकपत्थर में चल रहे खेल महाकुंभ में बुधवार को वॉलीबाल, कबड्डी और एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं हुईं।
वॉलीबाल में जमनीपुर ने डाकपत्थर को हराकर खिताब पर कब्जा किया। जबकि, कबड्डी बालक वर्ग में भोजावाला ने प्रतीतपुर को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। बालिका वर्ग कबड्डी में लांघा ने बद्रीपुर को हराकर खिताब पर कब्जा किया। सौ मीटर दौड़ बालिका वर्ग में फरजाना प्रथम, दिव्यांगी द्वितीय और सीमा तृतीय रहीं। सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में नसीर पहले, नितिन सकलानी दूसरे ओर हुसैन तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद बालिका वर्ग में फरजाना प्रथम, नीतू द्वितीय और नितिका पुंडीर तृतीय रहीं। बालक वर्ग में राशिद प्रथम, हैदर अली द्वितीय व मो. आसिफ तृतीय रहे। चार सौ मीटर बालिका वर्ग में मीनाक्षी सैनी प्रथम, अंजलि चौहान द्वितीय, रोनिका तोमर तृतीय, बालक वर्ग में सरफराज प्रथम, अंशुल सैनी द्वितीय, उमेश तृतीय रहे। पंद्रह सौ मीटर बालक वर्ग में अभिषेक पुंडीर प्रथम, मुकेश द्वितीय, नितिन तृतीय रहे। उधर, सहसपुर ब्लॉक की एसजीआरआर इंटर कॉलेज में चल रही क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत फुटबाल में केंद्रीय विद्यालय प्रेमनगर ने सेलाकुई को हराकर खिताब पर कब्जा किया। बैडमिंटन डबल्स बालक वर्ग में अंजुल मनोगा व पवन थापा विजेता अनूप बिष्ट, अभिजीत नौटियाल उप विजेता रहे। एकल वर्ग में लक्ष्मण ने दीपांशु को हराकर खिताब पर कब्जा किया। वॉलीबाल में एसएन मेमोरियल पब्लिक स्कूल ने सहसपुर को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। इस दौरान मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र सैनी, बीडीओ शकुंतला शाह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र कुमार फोनिया, अमर सिंह कश्यप आदि मौजूद रहे।