फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आरएफसी गोदाम में फिर बड़ा गोलमाल उजागर

आरएफसी गोदाम में फिर बड़ा गोलमाल उजागर

Sat, 17 Nov 2018 02:11 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
आरएफसी गोदाम में फिर बड़ा गोलमाल उजागर
आरएफसी गोदाम में फिर बड़ा गोलमाल उजागर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। आरएफसी गोदाम एक बार फिर से बड़ी गड़बड़ी उजागर हुई है। जिसके बाद टीपीनगर गोदाम में नए प्रभारी की नियुक्ति को लेकर पेंच फंस गया है। प्रभारी कै लाश पांडे के स्थान पर आने वाले रविंद्र सिंह गोदाम से गायब एक एक दाने का हिसाब लेना चाहते हैं। इससे पहले उन्होंने चार्ज लेने से इंकार कर दिया है। गोदाम से 2000 बोरे खाद्यान्न गायब बताया जा रहा है। ऐसे में उन्होंने इस मामले में जांच कराने की मांग की है।
नए गोदाम प्रभारी रविंद्र सिंह को एक नवंबर तक चार्ज सौंपने की तैयारी थी। इसे लेकर सभी औपचारिकताएं भी पूरी कर दी गई थी। चार्ज लेने से पहले रविंद्र ने गोदाम में मौजूद खाद्यान्न बोरों की गिनती कराई। इस दौरान स्टॉक रजिस्ट्रर में दर्ज और वास्तविक स्टॉक में अंतर पाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में गेहूं और चावल के बोरे कम पाए गए। सूत्रों के अनुसार गायब बोरों की संख्या करीब 2000 है। इसमें गेहूं के 800 और चावल के 1200 बोरे बताए गए हैं। अब रविंद्र सिंह चार्ज लेने से पहले दर्ज स्टॉक के अनुसार खाद्यान्न पूरा कराने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


एक साल पहले हो गया था तबादला
बताया गया है कि करीब एक साल पहले ट्रांसपोर्ट नगर गोदाम के वरिष्ठ विपणन निरीक्षक कैलाश चंद्र पांडे का डिप्टी आरएमओ के पद पर प्रमोशन होकर हरिद्वार के लिए तबादला हो गया था लेकिन उन्होंने गोदाम का चार्ज नहीं छोड़ा। सूत्र यहां होने वाली मोटी कमाई को इसका कारण बता रहे हैं। इसलिए वे गोदाम का प्रभार नहीं छोड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पहले भी उजागर हुआ गोलमाल, नहीं हुई कार्रवाई
छह अगस्त को उत्तराखंड सरकारी सस्ता गल्ला परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता के नेतृत्व के कई राशन डीलर गोदाम पहुंचे थे। तब उन्होंने तौल कांटे का वजन कराया तो पता चला 50 किलो का बोरा 51 किलो का दर्शा रहा है। इस हिसाब ये एक क्विंटल राशन पर गोदाम के अधिकारी दो किलों राशन हड़प रहे थे। वहां से प्रतिमाह एक लाख क्विंटल राशन उठता है। जिस हिसाब से हर माह दो लाख क्विंटल राशन का गोलमाल हो रहा था। यह सिलसिला कई सालों से चल रहा है। आरएफसी (रीजनल फूड कंट्रोलर) ने दावे किया था कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद जांच पूरी तो हुई लेकिन दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई है।

--


कोट्स ::::
ऐसा कुछ नहीं है गोदाम में दो चार बोरियां तो ऊपर नीचे हो जाती हैं।
- कैलाश चंद्र पांडे, वरिष्ठ विपणन निरीक्षक ट्रांसपोर्ट नगर गोदाम
---
आदेश हो गए लेकिन, अभी तक चार्ज नहीं सौंपा गया। गोदाम में मौजूद स्टॉक का मिलान किया गया, जिसमें काफी मात्रा में चावल और गेहूं के बोरे कम पाए गए है।
- रविंद्र सिंह, नए प्रभारी, गोदाम

मामला संज्ञान में है। इसमें डिप्टी आरएमओ (रीजनल मार्केटिंग आफिसर) लता मिश्रा को जांच के आदेश दिए है। जांच में गोदाम के स्ट्रॉक से मिलान कर एक एक दाने का हिसाब लिया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा एसएमआई (सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर) कैलाश पांडे को तत्काल नए प्रभारी को चार्ज सौंपने के आदेश दिए गए हैं।
- चंद्र सिंह धर्मशक्तू, संभागीय खाद्यान्न नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed