फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रक्तदान कर 120 ने निभाया इंसानियत का फर्ज

रक्तदान कर 120 ने निभाया इंसानियत का फर्ज

Sat, 17 Nov 2018 02:07 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
रक्तदान कर 120 ने निभाया इंसानियत का फर्ज
रक्तदान कर 120 ने निभाया इंसानियत का फर्ज
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। आईसीएफएआई बिजनेस स्कूल, अमर उजाला फाउंडेशन व आईएमए ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित रक्तदान शिविर का आयोजन 120 लोगों ने रक्तदान कर इंसानियत का फर्ज निभाया। रक्तदान शिविर में बिजनेस स्कूल के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इस मौके पर विशेषज्ञों ने छात्र छात्राओं को रक्तदान के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि रक्त ही एक ऐसी चीज है, जिसका निर्माण नहीं किया जा सकता है। पूरी दुनिया में मानव सृजित रक्त को लेकर तमाम शोध किए जा रहे हैं। यह प्रकृति प्रदत्त उपहार है और इंसानों द्वारा रक्तदान करने से ही किसी गंभीर मरीज की जान बचायी जा सकती है। ऐसे में हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वह रक्तदान को आगे आए। रक्त की कमी के चलते किसी मरीज की जान न जाए इसके लिए हम सभी को अपने जन्मदिन समेत अन्य अवसरों पर रक्तदान करना चाहिए। विशेषज्ञों ने बताया कि एक यूनिट रक्तदान से चार मरीजों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदाताओं ने संकल्प लिया कि वे समय-समय पर रक्तदान करेंगे। रक्तदान शिविर में मनीष कुमार प्रजापति, अरुण कुमार मौर्य, विक्की कुमार, राहुल कुमार, कमलेश विश्वकर्मा, हर्षराज, धीरज कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed