{"_id":"5b4e4ffa4f1c1b45748b5824","slug":"81531858938-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं में सेना भर्ती 24 सितंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं में सेना भर्ती 24 सितंबर से
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं में सेना भर्ती 24 सितंबर से
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। प्रदेश के कुमाऊं मंडल में 24 सितंबर से सेना भर्ती होगी। भारतीय सेना ने इसका प्रस्तावित कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह भर्तियां आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (एआरओ) अल्मोड़ा और एआरओ पिथौरागढ़ की ओर से की जाएंगी। भर्तियों का विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा।
भारतीय सेना की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, एआरओ अल्मोड़ा की ओर से बनबसा में भर्ती रैली 24 से 30 सितंबर के बीच आयोजित होगी। यह भर्ती अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के युवाओं के लिए आयोजित होगी। इसका विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही सेना की ओर से जारी किया जाएगा। इसी प्रकार, एआरओ पिथौरागढ़ की ओर से बनबसा या पिथौरागढ़ में भर्ती रैली आयोजित होगी। इसकी तिथियां जल्द ही सेना की ओर से जारी की जाएंगी। इस भर्ती में पिथौरागढ़ और चंपावत के युवा शामिल होंगे। इससे पहले सेना गढ़वाल मंडल में अप्रैल माह में भर्ती रैली आयोजित कर चुकी है।
यहां देखें भर्ती की जानकारी : www.joinindianarmy.nic.in