{"_id":"5b32a3604f1c1b254d8b89c3","slug":"81530045280-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य की सीएम बनना चाहती हैं बाल मुख्यमंत्री सृष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य की सीएम बनना चाहती हैं बाल मुख्यमंत्री सृष्टि
Updated Wed, 27 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य की सीएम बनना चाहती हैं बाल मुख्यमंत्री सृष्टि
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। बाल मुख्यमंत्री चुनीं गईं सृष्टि गोस्वामी उत्तराखंड की मुख्यमंत्री बनना चाहती हैं। उनका कहना है कि पढ़े-लिखे युवा सक्रिय राजनीति में आएंगे तो निश्चित तौर पर प्रदेश का विकास तेजी से होगा। कहा कि वह पढ़ाई पूरी करने के बाद मुख्य धारा की राजनीति में सक्रिय होंगी।
मंगलवार को सृष्टि को बाल मुख्यमंत्री की शपथ लेते हुए देख उनके पिता प्रवीण पुरी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि बेटी ने नाम रोशन किया है। सृष्टि के साथ-साथ बाल विधानसभा में पिता प्रवीण का भी जोरदार स्वागत किया गया। हरिद्वार के कलियर की रहने वाली 18 वर्षीय बाल मुख्यमंत्री सृष्टि गोस्वामी के पिता पेशे से दुकानदार हैं। वह 25 वर्ष से घर पर ही परचून की दुकान करते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने 25 साल पहले घर पर ही परचून की दुकान खोली थी, जिससे वह परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। बेटी को बाल मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण करते हुए वे भावुक भी हुए। उन्होंने कहा कि देश को शिक्षित राजनेताओं की जरूरत है। अशिक्षित व्यक्ति जनता की समस्याओं का भलीभांति समाधान नहीं कर सकता। पुरी ने बताया कि उन्होंने उच्च शिक्षा हासिल की हैं, लेकिन नौकरी न मिलने पर उन्होंने दुकान को जीविका का जरिया बनाया। उन्होंने बताया कि सृष्टि हरिद्वार के एक निजी कॉलेज से बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रही है। यदि वह भविष्य में राजनीति में जाना चाहे तो परिवार की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा।
वहीं सृष्टि का कहना है परिवार की ओर से हर काम में पूरा सहयोग मिला है। गोस्वामी ने कहा कि पढ़ाई पूरी करने के बाद वह राजनीति में भी सक्रिय होंगी और जनसमस्याओं को दूर कर विकास पर ध्यान देंगी। बच्चों से जुडे़ मुद्दों पर मुख्य विधानसभा के साथ होने वाले सत्र में सरकार को अवगत कराया जाएगा।