{"_id":"5b202b6b4f1c1b2b428b480a","slug":"81528834923-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्तूबर में होंगी डीएलएड ब्रिज कोर्स की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्तूबर में होंगी डीएलएड ब्रिज कोर्स की परीक्षाएं
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्तूबर में होंगी डीएलएड ब्रिज कोर्स की परीक्षाएं
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) की ओर से डीएलएड ब्रिज कोर्स की परीक्षाएं अक्तूबर में कराई जाएंगी। एनआईओएस ने इसका कार्यक्रम जारी कर दिया है। उत्तराखंड में 20,213 अभ्यर्थियों ने छह माह के डीएलएड ब्रिज कोर्स के लिए पंजीकरण कराया हुआ है।
एनआईओएस क्षेत्रीय निदेशक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने ब्रिज कोर्स में पंजीकरण कराया हुआ है, वह संस्थान की वेबसाइट dledbr.nios.ac.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। पंजीकृत प्रवेश पत्र का प्रिंट निकालने के बाद उसे अपने प्रिंसिपल से प्रमाणित करवा कर अपने पास रख लें। यह प्रवेश पत्र ब्रिज कोर्स की विभिन्न गतिविधियों में सम्मिलित होने के लिए जरूरी होगा। ब्रिज कोर्स के लिए दस दिनों का पीसीपी प्रोग्राम जून-जुलाई में आयोजित होगा। कोर्स कोड 521, 522, 523, 524 का एसाइनमेंट जुलाई तक जमा करना होगा। सितंबर में दस दिन की कार्यशाला होगी। अक्तूबर में परीक्षाएं होंगी। शिक्षा विभाग सभी अध्ययन केंद्रों का चयन वर्तमान डीएलएड दो वर्षीय पाठ्यक्रमों के केंद्रों से ही इनका चयन करेगा। पंजीकृत अभ्यर्थियों को अध्ययन केंद्रों का आवंटन शिक्षा विभाग करेगा।