{"_id":"5b11b1734f1c1ba86e8b5d5a","slug":"81527886195-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिल्ड्रेन पार्क में सैर को खर्च करने पड़ेंगे 100 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिल्ड्रेन पार्क में सैर को खर्च करने पड़ेंगे 100 रुपये
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
अमृत योजना के तहत गांधी पार्क में बनाए गए चिल्ड्रेन पार्क में सैर करने के लिए 100 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इंट्री फीस के रूप में 20 रुपये, टॉय ट्रेन के लिए 50 और अन्य सुविधाओं के लिए 30 रुपये अदा करने होंगे। वहीं, पांच साल से कम आयु के बच्चों की इंट्री फ्री होगी। चार जून से शुरू होने वाले पार्क में दो दिन तक एंट्री निशुल्क रहेगी।
अमृत योजना के नोडल अधिकारी आशीष कठैत ने बताया कि अमृत योजना के तहत डेढ़ करोड़ की लागत से गांधी पार्क में चिल्ड्रेन पार्क बनाया गया था। इस पार्क का करीब दो महीने पहले निवर्तमान मेयर विनोद चमोली ने लोकार्पण किया था। लेकिन, इसके बावजूद पार्क शुरू नहीं हो पाया था। उन्होंने बताया कि पार्क को पीपीपी मोड में देने की तैयारी पूरी कर ली गई है। चार जून से पार्क बच्चों के लिए खोल दिया जाएगा। शुरुआत के दो दिन किसी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। जबकि छह जून से पार्क में 20 रुपये इंट्री फीस लेना शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, टॉय ट्रेन व अन्य सुविधाओं के लिए लोगों को 80 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। उधर, शुक्रवार को पार्षदों ने नगर आयुक्त से मुलाकात कर चिल्ड्रेन पार्क की इंट्री फीस कम रखने की मांग की।