फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   598 में सिर्फ 302 स्कूलों का ही हुआ विलीनीकरण

598 में सिर्फ 302 स्कूलों का ही हुआ विलीनीकरण

Mon, 21 May 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
598 में सिर्फ 302 स्कूलों का ही हुआ विलीनीकरण
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

छात्र संख्या कम होने के कारण राज्य के 254 प्राथमिक और 45 उच्च प्राथमिक विद्यालयों का दूसरे विद्यालयों में विलीनीकरण कर दिया गया है। हालांकि यह संख्या चिह्नित 452 प्राथमिक और 148 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिहाज से काफी कम है। इस बाबत अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने जिला मुख्य शिक्षा अधिकारियों से जवाब मांगा है। साथ ही विलीन किए गए विद्यालयों के शिक्षकों को भी दूसरे विद्यालयों में समायोजित करने का आदेश जारी किया है।

बता दें राज्य में कई ऐसे विद्यालय हैं जहां छात्रों की संख्या बेहद कम है। कई विद्यालय में छात्रों की संख्या 10 से कम हो गई थी, जबकि स्कूलों में शिक्षकों की संख्या पर्याप्त थी। इसे गंभीरता से लेते हुए अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने ऐसे विद्यालयों को चिह्नित कर उन्हें पास के विद्यालयों में विलीनीकरण करने के निर्देश जिला मुख्य शिक्षा अधिकारियों को दिए थे। इसके तहत राज्य में कुल 452 प्राथमिक और 148 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को चिह्नित किया गया था। इस कार्रवाई में अब तक उत्तरकाशी में 18 प्राथमिक और 22 उच्च प्राथमिक, बागेश्वर में 22 प्राथमिक, नैनीताल में 19 प्राथमिक, अल्मोड़ा में 43 प्राथमिक और नौ उच्च प्राथमिक, उधमसिंहनगर में दो प्राथमिक और दो उच्च प्राथमिक विद्यालय, हरिद्वार में 18 प्राथमिक और चार उच्च प्राथमिक, पौड़ी गढ़वाल में 43 प्राथमिक और 8 उच्च प्राथमिक, देहरादून में 10 प्राथमिक और एक उच्च प्राथमिक, रुद्रप्रयाग में 10 प्राथमिक और दो उच्च प्राथमिक, चंपावत में आठ प्राथमिक और एक उच्च प्राथमिक, व पिथौरागढ़ में 30 प्राथमिक व छह उच्च प्राथमिक विद्यालयों का ही विलीनीकरण किया गया है। इसको लेकर अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने शेष विद्यालयों के बाबत जिला मुख्य शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। साथ ही विलीन किए गए विद्यालयों के शिक्षकों को कम शिक्षक वाले विद्यालयों में समायोजित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed